फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The benefit of housing scheme was given to ineligible people, action will be taken against the secretary

Lakhimpur Kheri News: अपात्रों को दे दिया आवास योजना का लाभ, सचिव पर होगी कार्रवाई

Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The benefit of housing scheme was given to ineligible people, action will be taken against the secretary
लखीमपुर खीरी। अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का मामला सामने आया है। जांच में पुष्टि होने पर सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही सचिव से धनराशि की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन

बेहजम ब्लाॅक के सनिगांव में तैनात सचिव अमीर चंद्र राणा ने गांव के दो अपात्रों को आवास स्वीकृत कराते हुए 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त भी उनके बैंक खातों में भिजवा दी। गोपनीय शिकायत पर जब खंड विकास अधिकारी बेहजम ने मामले की जांच की तो अपात्रों को आवास देने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

बीडीओ ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि आरोपी सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। सचिव अमीर चंद्र राणा पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही 80 हजार रुपये की वसूली शुरू करा दी गई है। सचिव ने दो अपात्रों को आवास दिलवाए हैं। इनमें से एक का पहले से पक्का मकान बना है, जबकि एक को पहले से ही आवास का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed