{"_id":"6a72323beb7b9bcbcf01f884","slug":"the-bag-falls-into-the-water-please-build-a-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-181654-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ''पानी में गिर जाता है बस्ता, सड़क बनवा दीजिए''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ''पानी में गिर जाता है बस्ता, सड़क बनवा दीजिए''
Wed, 05 Aug 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रास्ते में भरे पानी से गुजरते छात्र। स्रोत : वीडियो ग्रैब
धौरहरा। डीएम अंकल... हमारे स्कूल जाने वाली सड़क बनवा दीजिए। बारिश में यहां इतना पानी भर जाता है कि कई बार हम गिर जाते हैं। बस्ता भी भीग जाता है। प्राथमिक विद्यालय भैसहिया के बच्चों की यह मासूम फरियाद अब सोशल मीडिया के जरिये प्रशासन तक पहुंच गई है।
ईसानगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भैसहिया के बच्चों ने स्कूल के सामने जलभराव से हो रही परेशानी का वीडियो बनाकर जिला अधिकारी से सड़क बनवाने की अपील की है। वीडियो में बच्चे घुटनों तक भरे पानी से होकर विद्यालय जाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी चिंता सिर्फ इतनी है कि वे बिना गिरे और बिना बस्ता भिगाए स्कूल पहुंच सकें।
बच्चों का कहना है कि बारिश होते ही विद्यालय के सामने सड़क पर पानी भर जाता है। ऐसे में रोज स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार पानी में फिसलने से बस्ता और किताबें भी भीग जाती हैं। जलभराव के कारण शिक्षकों को भी इसी रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि विद्यालय के सामने लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी ईसानगर को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बच्चों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।