{"_id":"5783aaa84f1c1b0f7a13d88b","slug":"the-adornments-of-the-earth-12-32-million-trees-planted","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती का हुआ शृंगार, रोपे गए 12.32 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती का हुआ शृंगार, रोपे गए 12.32 लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
plantation
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और सांसद ने किया अभियान का शुभारंभ, सुबह से शाम तक युद्धस्तर पर हुआ पौधरोपण, निगरानी में लगे रहे डीएफओ और प्रशासनिक अफसर
ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के अंतर्गत सोमवार को वन विभाग 24 घंटे के अंदर 12लाख 32 हजार छह सौ पौधे रोपित करने के लिए 119 स्थलों पर सुबह 10 बजे से अभियान चलाकर पौधरोपण शुरू किया। डीएम आकाशदीप ने गोला पहुंचकर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के अंतर्गत गोला अलीगंज रोड के किनारे वन गोला पूर्वी-6 के कंपार्ट नं. एक में राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा और मुख्य वन संरक्षक, मंडलीय नोडल अधिकारी रेनू सिंह के साथ विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौध रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर डीएम आकाशदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पांच करोड़ पौधे 24 घंटे के अंदर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम भावना और जनसहभागिता से यह गौरवशाली पल देखने को मिल रहा है। जिले के 119 स्थलों पर 1162 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक साथ पौधरोपण किया जा रहा है। इसके बाद डीएम ने वन भूमि वरुआ विरान प्रथम में राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा के साथ पौधे रोपित किए और सुबह से चल रहे रोपण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने शारदानगर रेंज के अंतर्गत इंदिरा मनोरंजन वन में अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। एसडीएम सदर आलोक वर्मा ने भी पौधा लगाया। इस मौके पर फारेस्टर राममिलन, वनरक्षक कुलदीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पौधरोपण के नोडल अधिकारी/ डीएफओ साउथ संजय विस्वाल ने बताया सोमवार दोपहर दो बजे तक उत्तर खीरी में तीन लाख 68 हजार 185 और दक्षिण खीरी वन प्रभाग में तीन लाख छह हजार कुल छह लाख 79 हजार 185 पौधे रोपित किए जा चुके थे। इसी तरह शाम चार बजे तक दक्षिण खीरी में तीन लाख 11 हजार 125 और उत्तर खीरी में चार लाख 46 हजार 635 कुल सात लाख 57 हजार 760 पौधे रोपित किए गए। शाम 5.30 बजे तक दक्षिण खीरी में चार लाख 21 हजार एवं उत्तर खीरी में 513582 पौध रोपित किए गए।
विज्ञापन
डीएम आकाशदीप और राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने तहसील गोला के केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज के प्रांगण में भी पौधे रोपे। सके अलावा राज्य महिला आयोग की सदस्य आसमां सिद्दीकी ने भी पौधरोपण किया।
ममरी। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 165750 पौधे रोपित किए गए। रेंजर रविंद्र कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे।
निघासन। दक्षिण वन रेंज लुधौरी रेंजर रणवीर मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के बैलहा और छेदुईपतिया वन ब्लाक में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण पौधरोपण नहीं हो सका। क्षेत्र के बंगलहा कुटी, बंगलहा तकिया, बिनौरा, जंगल नंबर 11 समेत सात स्थानों पर चार सौ मजदूरों ने 68 हजार पौधे रोपित किए गए। मंझगई रेंज के चखरा में भी रेंजर राधेश्याम ने पौधरोपण कराया। इस मौके पर बीडीओ तेजवंत सिंह, प्रधान इस्लामुदीन, सोबरन यादव, राकेश बाथम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज अंतर्गत रेंजर डीएस यादव ने विभिन्न प्रजातियों के 25 हजार पौधे रोपित कराए। इसके अलावा ब्लाक मुख्यालय, बिजली उपकेंद्र, पुलिस चौकी परिषदीय स्कूलों सहित निजी संस्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर बीडीओ भूषण कुमार, एसआई अनिल सिंह, लाइन इंस्पेक्टर फहीम बेग, बीईओ विनोद गौतम, एबीआरसी डॉ यूसुफ अली, मुकेश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां-महंगापुर। पलिया रेंज की परसपुर और लगदहन साइट पर एसडीएम शादाब असलम, बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेश राही, रेंजर आरके दीक्षित, डीडीओ डीवी सिंह, पूर्व प्रधान महंगापुर गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, गुरुद्वारा नानक पियाऊ के बाबा गुरुतेग बहादुर स्कूल के बच्चों, गोल्डन फ्लावर स्कूल एवं गुरुकुल एकेडमी स्कूल के बच्चों, एसएसबी के जवानों और इंस्पेक्टर केके मीणा आदि की टीम ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। अधिकारियों के मुताबिक संपूर्णानगर की बमनपुर साइट में 2500 और हजारा साइट में 11000 पौधे रोपे गए। मझगईं में दो स्थानों पर बाढ़ के असर के चलते पौधरोपण न करवाने की रिपोर्ट भेजी गई है। पलिया, मझगईं और संपूर्णानगर रेंज में करीब चार लाख पौधे रोपे गए हैं। पलिया में 145 हेक्टेयर भूमि पर 15 साइट में एक लाख 57 हजार 125 पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा पलिया की संस्था वरिष्ठ वाणी ने सीओ कार्यालय में पौधे रोपे। इसमें डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसके श्रीवास्तव के साथ सीओ एलडी भारती शामिल रहे। इधर नगर पालिका में चेयरमैन केबी गुप्ता, इटावा के सपा नेता कृष्ण मुुरारी गुप्ता, लखनऊ के चिकित्सक गुलशन गुप्ता, रामशंकर गुप्ता समेत कई पालिका सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
खीरी टाउन। कस्बे में खीरी थाने में एसओ वृजेंद्र सिंह ने और राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रेहाना खातून और बच्चों ने पौधे लगाए।
मितौली। मितौली तहसील क्षेत्र में 28250 पौधे लगाए गए। तहसीलदार सुनील कुमार झा ने बताया कि पसगवां के सेमराघाट में 6250, मितौली के ककरहा वन क्षेत्र में 11000, बेहजम के सिसावां वन क्षेत्र में 11000 पौधे लगाए गए। बेहजम में एसडीएम सैमुअल पाल और ककरहा और सेमराघाट में तहसीलदार सुनील कुमार झा और बीडीओ राकेश प्रसाद ने निरीक्षण किया। इसके अलावा मितौली थाना मुख्यालय परिसर में ब्लाक प्रमुख राम खेलावन, एसओ राम कुमार यादव, गन्ना समिति मैगलगंज के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने पौधरोपण किया।
धौरहरा। वन विभाग ने तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों में धौरहरा रेंज के 17 स्थानों पर एक लाख 75 हजार पौधे 166 हेक्टेयर भूमि में रोपित किए गए। इनमें दो हजार श्रमिकों ने योगदान किया। रमियाबेहड ब्लाक में खंड विकास अधिकारी प्रणय कृष्ण ने जंगल मटेरा में पौधरोपण किया तो कैराती पुरवा में एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और उप प्रभागीय वन अधिकारी यूपी सिंह ने आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पंचायत नगर अध्यक्ष राजीव जायसवाल, ईओ आरके भार्गव ने नगर पंचायत परिसर में पौधरोपण किया। कोतवाल अमर सिंह ने दस पौधे लगाए।
मोहम्मदी-बरवर-भीखमपुर। मोहम्मदी के रेहरिया वन क्षेत्र में 11000 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह और तमाम वनाधिकारी एवं वन कर्मी मौजूद रहे। बरवर वीट के दिलावरनगर में 22000 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर तहसीलदार दशरथ कुमार, वनवीट आफीसर शिव कुमार, वनरक्षक जमुनादीन मिश्रा, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह मौजूद रहे। उधर भीखमपुर क्षेत्र के आंवला और ककरहा वनवीट के विशोखर क्षेत्र में 55 हजार पौध रोपित किए गए। यहां जोनल अधिकारी एसडीएम गोला विनोद गुप्ता, खंड विकास अधिकारी रचना गुप्ता, डिप्टी रेंजर रामप्रकाश, रवि सक्सेना, वनरक्षक जयराम आदि मौजूद रहे। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कार्तिक तिवारी के नेतृत्व में 101 पौधे लगाए गए। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा आईटीआई सहित तमाम जगहों पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर लक्ष्मण गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव, इंद्र बहादुर, मुनक्के सिंह, अभिषेक यादव, सीपू सिद्दीकी, अमित शर्मा, माधुर्य सिंह, आफाक खां, इकरार खां, आदेश पांडेय, वेदराम, राकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बेलरायां। उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के वनक्षेत्राधिकारी एमएन सिंह ने बताया कि वनक्षेत्र की 75 हेक्टेयर भूमि पर शीशम, सागौन, जामुन, अर्जन, कंजी, गुटैल, जंगल जलेबी के 99 हजार 750 पौधे रोपित किए गए। अभियान में चीनी मिल के जीएम वीएस राजकुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी रामजी सिंह ने सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिव मंदिर, मिल परिसर में पौधरोपण किया।
--
एसपी ने पुलिस लाइंस में किया पौधरोपण
लखीमपुर। पुलिस लाइंस में एसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ सिटी एमपी सिंह और प्रतिसार निरीक्षक रामखिलावन मिश्रा ने फलदार पौधे रोपित किए। इसके अलावा जिले के थाना फरधान में एसओ तपेश्वर सागर, थाना नीमगांव में प्रभारी एसओ सूर्यमणि यादव समेत सभी थानों पर थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने भी पौधे लगाए। इस मौके पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम आम जनता में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण को शुद्ध करने में भी सहायक होंगे।
--
मझगई रेंज की रिपोर्ट पर उठे सवाल
मझगईं रेंज की मटैहियाघाट और बिजौरिया साइट पर वन विभाग को रेंज द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बाढ़ की बात कह कर पौधरोपण से मना कर दिया गया और यह भी कहा गया कि साइट पर पहुंचना भी मुश्किल है लेकिन लोगों की माने तो यहां फिलहाल बाढ़ का कोई असर नहीं दिख रहा है और पानी की एक बूंद भी नहीं है। बताया गया है कि कीचड़ और जलभराव भी अब नहीं है। ऐसे में रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि यहां पौधरोपण बाद में कराया जाएगा लेकिन रिपोर्ट और वर्तमान हालत पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।