फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The accused beat the young man in the tile market, creating ruckus

Lakhimpur Kheri News: खपरैल बाजार में आरोपियों ने युवक को पीटा, हंगामा

Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The accused beat the young man in the tile market, creating ruckus
लखीमपुर खीरी। नगर की खपरैल बाजार में रविवार रात विवाद को लेकर एक दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारियों को आता देख आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की हैै। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कृष्णानगर कॉलोनी निवासी करन चौरसिया खपरैल बाजार में कपिल चौरसिया की काॅस्मेटिक दुकान पर काम करते हैं। करन ने बताया कि पड़ोस के कपड़ा दुकान मालिक से उसका विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर आए दिन गालीगलौज होती थी। रविवार रात वह दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दुकान मालिक साथियों के साथ आया और मारपीट करना लगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने युवक पर तमंचे की बट से भी प्रहार किया। हंगामा देख आसपास के दुकानदार मौके पर आ गए। घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घायल ने आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तमंचे के साथ दिख रहे युवक की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed