फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The academic level of students will be assessed after the pre-board examination

Lakhimpur Kheri News: प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का होगा मूल्यांकन

Sun, 18 Jan 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The academic level of students will be assessed after the pre-board examination
लखीमपुर खीरी। सात जनवरी से शुरू हुईं प्री बोर्ड परीक्षाएं 20 जनवरी को खत्म हो रही हैं। इसके बाद विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें जो भी विद्यार्थी कम अंक लाएगा, उस पर विशेष ध्यान देने के लिए अलग से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस ने सभी स्कूल के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं जिले के सभी 316 माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित कराई जा रही हैं। इसमें जिले के 90 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा की तरह ही इसकी भी निगरानी की जा रही है। पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए नियमित निगरानी भी कराई जा रही है। 24 जनवरी से शुरू हो रही प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले ही प्री बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि स्कूल संचालक ऐसे बच्चों की सूची तैयार करेंगे, जिनके विभिन्न विषयों में नंबर कम आए हों। मुख्य विषय हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को दी जाएगी जिम्मेदारी
राजकीय के साथ ही एडेड और वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात विषय विशेषज्ञों को कमजोर बच्चों की निगरानी का जिम्मा सौंपा जाएगा। वे होनहार बच्चों पर तो फोकस करेंगे ही, साथ ही कमजोर बच्चों को हर दिन कम से कम एक घंटा अतिरिक्त समय भी देंगे। इस अवधि में शिक्षक बच्चों को पढ़ाए गए कोर्स का दोहराव कराएंगे। साथ ही बच्चों की परेशानियों को समझकर उनका निस्तारण कराएंगे।

85 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है कोर्स
माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, सभी विषयों का करीब 85 प्रतिशत तक कोर्स पूरा करा लिया गया है। शेष बचे 15 प्रतिशत कोर्स को भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद पूरे समय में रिवीजन कराया जाएगा। विभाग का कहना है कि बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले कई दिनों का समय बच्चों को मिलेगा, जिसमें पाठ्यक्रम का दोहराव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed