फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The 55-foot tall Tazia was stopped, and the procession continued after the height was reduced

Lakhimpur Kheri News: 55 फुट का ताजिया रोका गया, ऊंचाई कम होने पर बढ़ा जुलूस

Sat, 27 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The 55-foot tall Tazia was stopped, and the procession continued after the height was reduced
कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।
लखीमपुर खीरी। मुहर्रम पर निघासन क्षेत्र की झंडी चौकी के बाजार बाग में तैयार करीब 50 से 55 फुट ऊंचे ताजिये को प्रशासन ने शासन की गाइडलाइन के तहत रोक दिया। ताजिये की ऊंचाई निर्धारित 12 फुट की सीमा से अधिक होने के कारण उसे तत्काल कर्बला ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

ऊंचाई कम कराए जाने के बाद ही जुलूस आगे बढ़ सका। उधर, जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मातमी जुलूस निकले और गमगीन माहौल में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए।बाजार बाग झंडी के लोगों ने करीब 50 से 55 फुट ऊंचा ताजिया तैयार किया था। शासन के निर्देशों के अनुसार 12 फुट से अधिक ऊंचाई वाले ताजियों के जुलूस की अनुमति नहीं है। पुलिस ने मुहर्रम से पहले ही ताजियादारों को नियमों की जानकारी देकर निर्धारित मानक के अनुरूप ताजिया ले जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

शनिवार को जब बाजार बाग का ताजिया कर्बला ले जाने की तैयारी हुई तो कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ताजिये को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके चलते पचपेड़ी, पांडेपुरवा, हरसिंहपुर, तारानगर, झंडी और करमूपुरवा समेत करीब आठ गांवों के ताजिये भी बाजार बाग के ताजिये का इंतजार करते रहे। उन्हें तारानगर के साप्ताहिक बाजार में रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजिये को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच कुछ देर बहस भी हुई। ताजियादार मोहम्मद उमर उर्फ अल्लामा का कहना था कि जब पिछले तीन-चार दिनों से खुलेआम ताजिया तैयार किया जा रहा था, तब पुलिस ने आपत्ति क्यों नहीं जताई। उनका आरोप है कि अंतिम समय पर कार्रवाई से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि शासन की गाइडलाइन का पालन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ताजिये की ऊंचाई करीब 55 फुट थी, इसलिए नियमानुसार उसे रोककर ऊंचाई कम कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र के सभी ताजियों को शांतिपूर्वक कर्बला पहुंचाकर सुपुर्द-ए-खाक कराया गया।
-------इन स्थानों पर भी किए गए आयोजन-----------
बांकेगंज के कुकरा में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार देर शाम ताजिये गुलशन चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस भीरा मार्ग होते हुए झाड़ू शाह बाबा की दरगाह के पश्चिम स्थित कर्बला पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए। मेले में समाजसेवी जकीउल्ला बरकाती ने स्टॉल लगाकर अकीदतमंदों को शरबत पिलाया। आसपास के गांवों से आए बच्चों ने मेले में लगी दुकानों से खिलौने समेत अन्य सामान की खरीदारी की।
गोला गोकर्णनाथ और पसगवां में भी ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए। गोला क्षेत्र में अर्जुननगर, जहानपुर, नीची भूड़, ऊंची भूड़, हफीजपुर, राजेंद्र नगर के ताजिये तथा कुनैठिया, दतेली, मुन्नूगंज, इस्लामनगर और गांधीनगर के ताजिए ईदगाह स्थित कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान सीओ महक शर्मा, कोतवाल अंबर सिंह सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।
पसगवां कस्बे में दसवीं और ग्यारहवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। रात में ताजिए दर्जियों के मोहल्ले में रुके। ग्यारहवीं मुहर्रम पर अकीदतमंदों ने सुबह वहीं से जुलूस निकाला और शाम को ताजियों को कर्बला पहुंचाकर सुपुर्द-ए-खाक किया। चकपिहानी के ताजिये 29 जून को सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे।
अमीरनगर में आयोजित दो दिवसीय मुहर्रम मेले के दूसरे दिन शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ताजिये बैंड-बाजों की मातमी धुनों के बीच कर्बला पहुंचे। ''या हुसैन'' की सदाओं के बीच ताजियों का मिलाप हुआ। कार्यक्रम में सांसद उत्कर्ष वर्मा, कांग्रेस नेता मोनिस अली नकवी, पूर्व विधायक विनय तिवारी, युसूफ खां, विजय पाठक और विपिलु गुप्ता मौजूद रहे।
केशवापुर के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव कोटवारा में शनिवार को गमगीन माहौल में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। कर्बला में बच्चों ने खेल-खिलौनों की दुकानों और झूलों का आनंद लिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी सुनील मलिक, एसआई विनोद कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

थाना नीमगांव क्षेत्र के रायपुर में परंपरा के अनुसार मोहर्रम की ग्यारहवीं तारीख पर शनिवार को ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। यहां जोगी बिरादरी के लोग भी बाहर से आकर ताजिया रखते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।

कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।

कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।

कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।

कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।

कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।

कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।

कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।

कुकरा कर्बला में ताजिया ले जाते अकीदतमंद। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed