फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tharu women struggling with financial constraints

आर्थिक तंगी से जूझ रहीं थारू महिलाएं

Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tharu women struggling with financial constraints
कोरोना संक्रमण के चलते ठप है हस्तशिल्प कला का कारोबार, कोरोना के चलते दो सालों से प्रभावित है कमाई
विज्ञापन

पलियाकलां। आदिवासी जनजाति थारू क्षेत्र की हस्तशिल्प कला को कुछ सालों में शिल्प महोत्सवों में अच्छा कारोबार मिला था, लेकिन कोरोना काल में कोई प्रदर्शनी, स्टॉल और महोत्सव जैसे कार्यक्रम न होने के कारण थारू क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
आदिवासी जनजाति थारू क्षेत्र की महिलाएं हस्तशिल्प कला के तहत बैग, मोबाइल कवर, कैप, पेपर स्टैंड, मैगजीन बैग, वालहैंकग बैग, पायदान, फ्लावर पॉट, चप्पल और रोटी की टोकरी, फूल टोकरी, डलिया, डलवा, हैंडलूम से निर्मित बेडशीट, कुशन हाथ का पंखा, पारंपरिक थारू ड्रेस, इंब्राइडर साड़ी, सूट बार्डर, बंदनवार, सुई धागा व बांस घूघी से हाथ के पंखे, लकड़ी की चौकी और झूला आदि बनाती हैं।
विज्ञापन

बीते दो सालों से कोरोना काल में इन महिलाओं को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इन उत्पादों का बाजार न होने के कारण महोत्सव, प्रदर्शनी, मेलों आदि जगहों का आयोजन कोरोना काल में पूरी तरह से बंद है। बताया जाता है कि पहले महोत्सव, मेलों में स्टॉल लगाकर अच्छी कमाई हो जाती थी, लेकिन दो सालों में कमाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े शहरों में होती थी कमाई, अब सब बंद
आरती राना ने बताया कि कोरोना काल में महोत्सव, प्रदर्शनी व मेलों के आयोजन न होने के कारण उनकी कमाई भी प्रभावित हुई है। लोकल स्तर पर उत्पादों का ज्यादा मांग नहीं है। ऐसे में उनके उत्पाद बाहर ही ज्यादा बेचे जाते हैं।
सहबनिया कहती हैं कि थारू महिलाओं को मुख्यधारा से हस्तशिल्प कला जोड़ती है, लेकिन बेहतर बाजार न होना और कोरोना की वजह से हस्तशिल्प कला का कार्य काफी प्रभावित हुआ है। उत्पादों की बिक्री भी नहीं हो रही है।
किशन कुमारी ने बताया कि वह दरी और गुलदस्ते तो अच्छे बनाती हैं, जिनकी लोग तारीफ भी करते हैं, लेकिन खरीदार थरूहाट में नहीं है। खरीदार बड़े शहरों में रहते हैं, जो गांव नहीं आते हैं। कोरोना काल में महोत्सव व स्टॉल भी नहीं लगे।

पार्वती राणा बताती हैं कि दरी, गमले वगैरह तो बन रहे हैं, लेकिन कोरोना ने काफी प्रभावित किया है। कोरोना काल में बाकी सामान की डिमांड नहीं है। दो साल से मेले-तमाशे बंद हैं। कोई बाजार उपलब्ध न होने से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed