फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   TGT: On the second day 45 candidates got counseling

टीजीटी : दूसरे दिन 45 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
TGT: On the second day 45 candidates got counseling
काउंसलिंग के लिए प्रपत्र तैयार करतीं छात्राएं।
छूटे अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर आज
विज्ञापन

दो दिन में 133 अभ्यर्थियों ने कराया सत्यापन
लखीमपुर खीरी। जिले में टीजीटी उत्तीर्ण 155 अभ्यर्थियों की सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई है। इनकी काउंसलिंग डीआईओएस कार्यालय पर हो रही है। दो दिन में 145 अभ्यर्थियों ने मूल प्रपत्रों की जांच कराई है, जो लोग अब तक काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए हैं उनके लिए आज अंतिम अवसर है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त विद्यालयों में हिंदी, संस्कृत, गणित, शारीरिक शिक्षा, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, चित्रकला, वाणिज्य, कला, चित्रकला आदि विषय के 155 शिक्षकों की तैनाती हुई है। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय शैक्षिक प्रपत्रों का दो दिन सत्यापन हुआ। इसमें 155 के सापेक्ष 133 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। सत्यापन के लिए डीआईओएस कार्यालय सभागार में दो सदस्यीय पांच टीमें बनाई गई थीं। पहले दिन 88 और दूसरे दिन 45 अभ्यर्थियों ने फोटो कॉपी के दो सेट जमा कर अपने मूल प्रपत्र चेक कराए।
विज्ञापन


आवश्यक प्रपत्र
पहचान के लिए मूल पैनकार्ड और आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र सहित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक के अंकपत्र और प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण अंकपत्र व प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण, आरक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

(नोट- समस्त मूल अभिलेख एवं स्व प्रमाणित दो फोटोकॉपी सेट)

नियुक्ति पत्र के लिए करना होगा इंतजार
अधिकतर अभ्यर्थियों के मूल प्रपत्र चेक हो चुके हैं, लेकिन नियुक्ति प्रपत्र के लिए अभी इनको कुछ दिन इंतजार करना होगा। बताया जाता है कि ज्वाइनिंग पत्र सीएम द्वारा दिया जा सकता है। इसके लिए मंडल के प्रत्येक जिले से दस अभ्यर्थी लखनऊ बुलाए जा सकते हैं, जबकि अन्य सभी को जिला मुख्यालय पर ही मिलेंगे। इसकी तारीख जल्द ही घोषित होने की संभावना है। इसलिए नवनियुक्त शिक्षकों को ज्वाइनिंग के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी।


दो दिन काउंसलिंग हुई। इसमें 145 नवनियुक्त शिक्षकों ने मूल शैक्षिक प्रपत्र का सत्यापन कराया। जो लोग इसमें शामिल नहीं हो सके हैं। उनके पास आज अंतिम अवसर है। इसके बाद इनकी काउंसलिंग पर विचार नहीं किया जाएगा।
- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed