{"_id":"6193ff225d10ed0f6075c61d","slug":"tgt-88-appointed-teachers-got-counseling-lakhimpur-news-bly466367754","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी: 88 निवनियुक्त शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी: 88 निवनियुक्त शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से जिले में टीजीटी के तहत 155 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हुई है, जिनकी काउंसिलिंग डीआईओएस कार्यालय पर चल रही है। दो दिवसीय काउंसिलिंग के पहले दिन 88 शिक्षकों ने शैक्षिक प्रपत्रों की जांच कराई।
जिले के सहायता प्राप्त विद्यालयों में 155 शिक्षकों की तैनाती हुई है। इनको नियुक्ति पत्र देने से पहले शैक्षिक प्रपत्रों की जांच के लिए डीआईओएस कार्यालय पर काउंसिलिंग शुरू हो गई है, जिसका आज अंतिम दिन है। इसके लिए कार्यालय के सभागार में पांच टीमें बनाई गई हैं। इस दौरान नवनियुक्त शिक्षकों को मूल दस्तावेज सहित इनके दो सेट फोटो कॉपी लेकर आनी है। पहले दिन 155 शिक्षकों के सापेक्ष 88 लोगों ने काउंसिलिंग कराकर मूल दस्तावेज चेक कराए। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि 67 लोगों की काउंसिलिंग होनी बाकी है।
ये लाने हैं दस्तावेज
1. पहचान के लिए मूल पैनकार्ड एवं आधार कार्ड
2. आयु प्रमाण पत्र
3. हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
4. इंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
5. स्नातक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
6. प्रशिक्षण अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
7. जाति प्रमाण
8. आरक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र
नोट- समस्त मूल अभिलेख एवं स्व प्रमाणित दो फोटोकॉपी सेट