फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Test of arrangements in the city of Bhole from today

Lakhimpur Kheri News: भोले की नगरी में आज से व्यवस्थाओं का इम्तिहान

Wed, 29 Jul 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Test of arrangements in the city of Bhole from today
लखीमपुर मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग स्थल पर खड़े मोबाइल शौचालय, पेयजल टैंक
गोला गोकर्णनाथ। सावन मेला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। अब श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भोले की नगरी में प्रशासन की व्यवस्थाओं का असली इम्तिहान होगा। पार्किंग स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट और पेयजल टैंकर पहुंचा दिए गए हैं, जबकि प्रकाश व सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और परिक्षेत्र में बुधवार देर रात तक बैरिकेडिंग, बैरियर, मेला कार्यालय, कंट्रोल रूम और साफ-सफाई का काम चलता रहा। इन तैयारियों के बीच गोकर्ण तीर्थ के बेतरतीब घाट, अधबनी सीढ़ियां, जलविहीन तीर्थकुंड और अन्य अव्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिहाज से चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन

सावन में श्रद्धालु जिस तीर्थकुंड में स्नान और आचमन करते हैं, वह बुधवार तक जलविहीन था। पौराणिक शिव मंदिर के सामने परिक्रमा पथ के मध्य खुले क्षेत्र में जलनिकासी का अलग प्रबंध नहीं किया गया है। इसका निकास पाइप तीर्थकुंड में खोला गया है, जिससे बरसात का पानी सीधे कुंड में भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ के तट पर पंडा-पुरोहितों के घाट बेतरतीब हैं। तीर्थ की सीढ़ियों पर ईंटों के ऊपर तख्त रखकर घाट बनाए गए हैं और छाया के लिए पॉलिथीन डाली गई है। पाथवे से घाट तक ऊंचाई अधिक होने के कारण पंडा-पुरोहितों ने ईंटों पर तख्ती रखकर सीढ़ियां बनाई हैं। इन पर चढ़ना-उतरना श्रद्धालुओं के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है।
नगर सीमा पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनकी शिव मंदिर से दूरी दो किलोमीटर तक है। जूते-चप्पल रखने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बनाया गया है। इससे श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से नंगे पांव शिव मंदिर तक आना पड़ेगा।
कॉरिडोर के मुख्य द्वार पर लोहे की बैरिकेडिंग कर दी गई है। श्रद्धालुओं को तीर्थ पर शिव मंदिर के पुराने मार्ग या नीलकंठ होते हुए आना पड़ेगा।
छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पंडा कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि तीर्थ पर घाट व्यवस्थित नहीं किए गए हैं। सीढ़ियां अधबनी हैं। शौचालय और पेयजल का भी समुचित प्रबंध नहीं किया गया है।

---------
तीर्थ की सफाई कराई जा रही है। आज रात से जल भरवाया जाना शुरू कर दिया जाएगा। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा। शौचालयों की व्यवस्था ठीक कर दी गई है।
-मुकेश कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ
-------------
पार्किंग स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, प्रकाश और सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध किया गया है। सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला

लखीमपुर मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग स्थल पर खड़े मोबाइल शौचालय, पेयजल टैंक

लखीमपुर मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग स्थल पर खड़े मोबाइल शौचालय, पेयजल टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed