फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tern

रेलवे की टेक्निकल टीम ने जांची ट्रैक की गुणवत्ता

Fri, 04 Oct 2019 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
tern
लखीमपुर खीरी। सीतापुर-लखीमपुर के बीच रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को रेलवे की टेक्निकल टीम पहुंची। स्पेेशल ट्रेन से आई टीम ने ऐशबाग से लखीमपुर तक ट्रैक का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान टीम को सब कुछ ओके मिला।
विज्ञापन

सीतापुर लखीमपुर के बीच आमान परिवर्तन होने के बाद ट्रेन संचालन को शुरू हुए भी एक माह से अधिक का समय हो रहा है। लखीमपुर से लखनऊ के लिए जहां एक पैसेंजर ट्रेन चल रही है तो वहीं गोरखपुर तक गोमती एक्सप्रेस। ट्रेन चलने के एक माह बाद ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के लिए गुरुवार को स्पेशल ट्रेन से टेक्निकल टीम लखीमपुर पहुंची। स्पेशल ट्रेन से आई टीम ने ऐशबाग से लखीमपुर तक ट्र2क पर सौ किलोमीटर से अधिक स्पीड से ट्रेन दौड़ाकर ट्रेक की गुणवत्ता जांची। दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर पहंची टीम ने पैनल कक्ष, सिग्नल आदि का भी निरीक्षण किया और उसके बाद एक बजकर 27 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि नया ट्रैक है। संचालन को लेकर एक माह ही हुआ है। इसलिए ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम आई थी।
विज्ञापन

आमानपरिवर्तन के बाद सीतपुर लखीमपुर के बीच रूट पर ट्रेन संचालन शुरू हो चुका है। ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के लिए टेक्निकल स्टाफ स्पेशल ट्रेन से लखीमपुर गया था। निरीक्षण में ट्रैक पूरी तरह से फिट मिला।-आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed