फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Terai tigers are more in danger than humans

Lakhimpur Kheri News: इंंसानों से ज्यादा खतरे में तराई के बाघ

Wed, 26 Feb 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Terai tigers are more in danger than humans
दुधवा के जंगल में विचरण करता बाघ। स्रोत-वन विभाग। - फोटो : द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों के बीच बीते पांच साल में बाघ पर हमले की तीन घटनाओं से तराई के बाघ खतरे में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

तराई इलाके में गन्ने का उत्पादन बढ़ने के साथ ही बाघों का जंगल से निकलकर खेतों और गांवों में आने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पलिया रेंज जंगल से सटे फुलवरिया गांव के पास मारी गई बाघिन कई दिनों से आबादी के आसपास मंडरा रही थी।
विज्ञापन

वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार अल सुबह गांव में घुसी बाघिन ने महिला पर हमला कर उसे मार डाला और घटनास्थल के आसपास ही मंडराती रही। महिला की मौत से गुस्साई भीड़ ने उसे घेरकर पीट-पीटकर मार डाला। इससे पहले किशनपुर सेंक्चुरी की चलतुआ गांव में ग्रामीण पर हमला कर मौत के घाट उतारने वाले बाघ को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के दक्षिण निघासन रेंज के सहतेपुरवा गांव में एक बाघिन ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुई थी। ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। हलांकि बाद में उसे किसी तरह बचा लिया गया।
बफरजोन मैलानी रेंज के रामपुर ढ़कैया गांव में घुसी बाघिन को ग्रामीणों ने पूरी रात घेरे रखा। भूख-प्यास से तड़पकर सुबह उसकी भी मौत हो गई थी। धौरहरा रेंज में गुस्साई भीड़ ने एक तेंदुए को पीट-पीट कर मार डाला था।

ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुए वन्यजीव
13 अप्रैल 2018- बफरजोन दक्षिण निघासन रेंज के सहतेपुरवा गांव में गुस्साई भीड़ ने बाघिन को पीट-पीट कर अधमरा किया।
06 नवंबर 2018- किशनपुर सेंक्चुरी के चलतुआ गांव में ग्रामीण की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने हमलावर बाघिन को पीट-पीटकर मार डाला।
03 जून 2023- बफरजोन मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट के रामपुर ढकैया गांव में शुक्रवार रात घुसी बाघिन। ग्रामीणों ने पूरी रात उसे घेरे रखा। शनिवार सुबह भूख-प्यास से हुई मौत।

26 फरवरी 2025- बफरजोन पलिया रेंज के फुलवरिया गांव में महिला की मौत से गुस्साई भीड़ ने बाघिन को पीट-पीटकर मार डाला।
26 फरवरी 2025- किशनपुर सेंक्चुरी से गुजरे भीरा-पलिया हाईवे पर वाहन की टक्कर से एक नर बाघ की मौत।

----------------------------
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए विभाग प्रयासरत है, लेकिन समस्या बड़ी है। इसकी रोकथाम के लिए वन कर्मी और बाघ मित्र जंगल से सटे गांवों में ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। किशनपुर सेंक्चुरी से गुजरे भीरा-पलिया हाईवे पर कार की टक्कर से एक नर बाघ की मौत हो गई है। उसके शव को कब्जे में ले लिया गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
- डाॅ. एच राजामोहन, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed