फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tension in the village... PAC had to handle the front

Lakhimpur Kheri News: गांव में तनाव... पीएसी को संभालना पड़ा मोर्चा

Sun, 04 Aug 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Tension in the village... PAC had to handle the front
गांव रड़ा देवरिया में परिजनों से वार्ता करते आईजी प्रशांत कुमार
बिजुआ। गांव रड़ा बाजार में छुट्टा पशुओं के विवाद में दो युवकों की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पलिया-भीरा हाईवे जाम कर दिया। आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। एएसपी के समझाने पर परिजन माने और आवागमन बहाल हुआ। तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पूरे दिन कई थानों की पुलिस और पीएसी मुस्तैद रही। एसपी गणेश प्रसाद साहा और आईजी रेंज प्रशांत कुमार भी गांव पहुंचे थे। मामले में 27 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों में छुट्टा पशुओं के घर में घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था। दबंगों की पिटाई में रामजीत और रामलखन उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान दोनों की माैत हो गई। मारपीट में पांच अन्य लोग घायल हुए थे। दो युवकों की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई। भीरा समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी गांव में मुस्तैद कर दी गई।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने परिजनों से बात की। शाम के समय आईजी रेंज प्रशांत कुमार भी गांव पहुंचे। परिजनों को सांत्वना और उचित मांगों के माने जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिजनों और ग्रामीणों ने शाम करीब पांच बजे पलिया-भीरा मार्ग जाम कर दिया। परिजन सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी और एडीएम ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और ग्रामीण किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि करीब आधा घंटे बाद परिजन शांत हुए और हाईवे खुलवाया जा सका।
27 नामजद अरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
दो युवकों की मौत बाद परिजनों ने 27 लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सभी 27 आरोपियों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैं कि पुलिस ने गांव में आक्रोश देखते हुए कई लोगों को हिरासत में भी ले रखा है। फिलहाल पुलिस जल्द ही सभी की गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।

एक बटालियन पीएसी के जवान तैनात
खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने आठ थानों और आस पास कोतवाली की फोर्स को बुलाया। शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पीएसी को भी बुलाना पड़ा। घटना स्थल पर एक बटालियन पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला।

गांव रड़ा देवरिया में परिजनों से वार्ता करते आईजी प्रशांत कुमार

गांव रड़ा देवरिया में परिजनों से वार्ता करते आईजी प्रशांत कुमार

गांव रड़ा देवरिया में परिजनों से वार्ता करते आईजी प्रशांत कुमार

गांव रड़ा देवरिया में परिजनों से वार्ता करते आईजी प्रशांत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed