{"_id":"66b696c7277c99a031016ed4","slug":"tension-due-to-color-falling-on-religious-places-during-kanwar-yatra-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-126761-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कांवड़ यात्रा के दौरान धर्मस्थल पर रंग पड़ने से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कांवड़ यात्रा के दौरान धर्मस्थल पर रंग पड़ने से तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। क्षेत्र के बसहा माफी गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान एक धर्म स्थल पर अबीर-गुलाल डालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।
बवाल होने की आशंका के बीच किसी ने पुलिस को खबर की। फूलबेहड़, शारदानगर, धौरहरा और निघासन सहित कई थानों की पुलिस और सीओ धौरहरा पीपी सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के संभ्रांत व्यक्तियों को बुलाकर वार्ता की। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश में धार्मिक स्थल पर जान बूझकर अबीर गुलाल फेंका है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि यात्रा में किसी बच्चे से रंग पड़ गया होगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ लड़कों को डांट डपटकर हिदायत दी। हालांकि तनाव को देख पुलिस कर्मी एहतियातन शाम तक गांव में डेरा जमाए रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- कांवड़ यात्रा में बच्चे अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। इस दौरान रंग धर्म स्थल में चला गया होगा। कुछ लोगों ने एतराज किया था। बच्चों को डांट दिया गया है। दोनों पक्ष की रजामंदी से मामला शांत है। अब कोई विवाद की स्थिति नहीं है।
पीपी सिंह, सीओ धौरहरा