{"_id":"608071b28ebc3e9d1a00b07f","slug":"tendua-terror-lakhimpur-news-bly444604472","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के नजदीक तेंदुआ पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के नजदीक तेंदुआ पहुंचा
विज्ञापन
बांकेगंज के पास महरताला गांव में पेड़ पर बैठा तेंदुआ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। महरताला गांव में जंगल से निकला तेंदुआ आबादी के पास तक पहुंच गया। जिसे कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया, जिससे डर कर वह सेमल के एक पेड़ पर चढ़ गया। इससे वहां गेहूं की कटाई कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई। लोगों ने सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज जंगल से निकला एक तेंदुआ बुधवार दोपहर बांकेगंज कस्बे से पांच किलोमीटर दूर महरताला गांव के पास पहुंच गया। आबादी के पास पहुंचे तेंदुए को देख कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया, जिससे तेंदुआ नहर से सटे सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। यह देख सेमल पेड़ से सटे खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे किसान योगेंद्र सिंह के होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ पर बैठे तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पेड़ पर बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम ने वहां जमा लोगों की भीड़ को हटाया। इसके बाद तेंदुआ पेड़ से उतर कर जंगल में चला गया। आबादी के निकट तेंदुआ पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है।
गोला पश्चिम रेंज जंगल से निकलकर एक तेंदुआ महरताला गांव के पास पहुंच कर सेमल के पेड़ पर चढ़ गया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काफी प्रयास के बाद तेंदुए को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद तेंदुआ सुरक्षित जंगल में चला गया। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। - बनारसी दास मौर्य, रेंजर, दक्षिण खीरी वन प्रभाग,गोला रेंज।