फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ten thousand population facing water problem

Lakhimpur Kheri News: पानी की समस्या से जूझ रही दस हजार की आबादी

Tue, 28 May 2024 04:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand population facing water problem
खीरी आदर्श नगर पंचायत बनने के बाद ओवरहेड टैंक का उद्धार किया गया। संवाद
खीरी टाउन । कस्बे के कटरा-तबेला मोहल्ले की पेयजल समस्या समाधान के लिए पंप तो बना, लेकिन चार वर्ष बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं हो सका। पाइपलाइन का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया। प्रस्ताव और टेंडर के बाद भी पंप की बोरिंग नहीं हो सकी। इन मोहल्लों की 10 हजार से अधिक की आबादी परेशानी झेल रही है।
विज्ञापन


खीरी नगर पंचायत पांच वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बसा है। 16 वार्ड वाली इस नगर पंचायत की पेयजल व्यवस्था महज एक ओवरहेड टैंक के भरोसे है। वर्ष 1984 में बने इस ओवरहेड टैंक का 2022 में जीर्णोद्धार कराया गया था। इसी से कस्बे में पानी की सप्लाई होती है। कस्बे के किनारे के वार्डों में पानी आपूर्ति न के बराबर है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि लोगों को मोटर लगाकर पानी खींचना पड़ता है। समस्या समाधान के लिए इन वार्डों में पाइप लाइन बिछाई गई थी। तीन पंप से पानी सप्लाई का कार्य किया गया। इसमें मोहल्ला पट्टी रामदास का पंप कार्य कर रहा है। जबकि मोहल्ला कटरा, तबेला वार्ड में लगे पंप का चार साल बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या-एक अरनीखाना में चार वर्ष पहले पंप का टेंडर तो हुआ, लेकिन आज तक बोरिंग नहीं हुई। इससे अरनीखाना के लोगों को पानी के लिए दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है।
---

खीरी आदर्श नगर पंचायत बनने के बाद ओवरहेड टैंक का उद्धार किया गया। संवाद

खीरी आदर्श नगर पंचायत बनने के बाद ओवरहेड टैंक का उद्धार किया गया। संवाद

खीरी आदर्श नगर पंचायत बनने के बाद ओवरहेड टैंक का उद्धार किया गया। संवाद

खीरी आदर्श नगर पंचायत बनने के बाद ओवरहेड टैंक का उद्धार किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed