{"_id":"6aecc5c36c4880c8c2058320","slug":"temporary-firecracker-shops-will-be-set-up-in-pk-inter-college-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189232-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीके इंटर कॉलेज में लगेंगी पटाखों की अस्थायी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीके इंटर कॉलेज में लगेंगी पटाखों की अस्थायी दुकानें
Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पीके इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार का निरीक्षण करते हुए डीएम: स्रोत: सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। पीके इंटर कॉलेज मैदान में पटाखों की अस्थायी दुकानें लगेंगी। बृहस्पतिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने मैदान का निरीक्षण कर पूर्व की तरह निर्धारित व्यवस्था के तहत दुकानें लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने दुकानों के बीच तय दूरी रखने और अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने को कहा। पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पटाखा बाजार में सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, आवागमन और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।इसके बाद डीएम ने पीके इंटर कॉलेज की हाईस्कूल कक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछकर विषय पर उनकी पकड़ परखी। डीएम ने बोर्ड पर त्रिकोणमिति, त्रिभुज और पाइथागोरस प्रमेय लिखकर सरल और रोचक ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि विषय को याद करने के बजाय उसकी मूल अवधारणा समझना जरूरी है। बीच-बीच में सवाल पूछकर विद्यार्थियों की समझ भी परखी। सही जवाब देने पर डीएम ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सीओ सिटी महक शर्मा, तहसीलदार सदर मुकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। पटाखा कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात की। प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उन्हें अभी तक अस्थायी पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति नहीं मिली है, जबकि दो दिन पहले एसडीएम को आवेदन दे चुके हैं। कारोबारी रवि शुक्ला, मशरूम अली और जमीर ने बताया कि पहले शहर के जीआईसी मैदान में पटाखा दुकानें लगती थीं, लेकिन दो साल से पीके इंटर कॉलेज मैदान में दुकानें लगाई जा रही हैं। इस बार अब तक अनुमति नहीं मिली थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दुकानें लगाने की अनुमति दे दी।