{"_id":"652994f0e61d31b1c00cacd4","slug":"temple-tilted-two-feet-people-gathered-to-see-it-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-7602-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो फुट झुका शिव मंदिर, देखने के लिए लगा लोगों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो फुट झुका शिव मंदिर, देखने के लिए लगा लोगों का तांता
Sat, 14 Oct 2023 05:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
खीरी कस्बे के जोशी टोला महल्ले में झुका शिव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी के मोहल्ला जोशी टोला में स्थित संकट हरण महादेव शिव मंदिर अचानक दाहिने तरफ झुक गया। मंदिर को एक तरफ झुका देखकर मोहल्लेवासी चिंतित हैं। मंदिर को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।
खीरी कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड मोहल्ला जोशी टोला में 2015 में बने संकट हरण महादेव शिव मंदिर का मोहल्ले वासियों ने जीर्णोद्धार कराया था। मंदिर के सामने से दाहिनी तरफ का हिस्सा मिट्टी धंसने से अचानक एक तरफ करीब दो फुट झुक गया। मोहल्ला निवासी जगदंबा प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह जब लोग पूजा करने के लिए आए तो मंदिर अचानक दाहिने तरफ झुका हुआ देखा गया।
यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया। एहतियात के तौर पर लोगों को मंदिर में जाने से रोक दिया गया है। लोग मंदिर के बाहर ही पूजा पाठ कर रहे हैं।