फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   temple came under the grip of erosion of Sharda river

लखीमपुर खीरी: शारदा की कटान की जद में आया मंदिर, करसौर गांव के 10 घर नदी में समाए

Sat, 02 Aug 2025 09:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Aug 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
temple came under the grip of erosion of Sharda river
शारदा की कटान की जद में आया मंदिर - फोटो : अमर उजाला

शारदा नदी इन दिनों कटान का कहर बरपा रही है। गांव घोसियाना के बाद समीप के ग्रंट न.12 गांव में भू-कटान शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों की नींदे उड़ गई है।

विज्ञापन


फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत जंगल नं 11 के मजरा घोसियाना में अब तक तीन पक्के घर नदी में समा चुके हैं। शुक्रवार को वसीम का घर कटने के बाद नदी खाली पड़ी जमीन को निगल रही है। इसके समीप ग्रंट 12 में शनिवार से कटान शुरू हो गया। गांव किनारे स्थित मंदिर नदी की जद में आ गया है। मंदिर की चहार दीवारी गिर चुकी है। टायल लगे किनारे कट रहे है। मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर आबादी है। गांव की तरफ बढ़ती नदी को देख ग्रामीण भयभीत हैं। वे शारदा से शांत होने की प्रार्थना कर रहे है।
विज्ञापन


करसौर के छह घरों पर मंडरा रहा खतरा
बिजुआ विकासखंड के करसौर गांव में कटान से लगभग दस मकान शारदा नदी में समा चुके हैं। छह पर अब भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इनमें मनोहर, जगतपाल, श्रीकृष्ण, सूबेदार, रामसेवक और अनूप के घर शामिल हैं। इन लोगों के आधे से ज्यादा मकान कट चुके हैं। कुछ लोग अपने मकान तोड़कर मलबा ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि नदी का रुख देखकर लगता है कि इस साल गांव का अस्तित्व मिट जाएगा। शुक्रवार को नदी का कटान तेज था। शनिवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान थोड़ा धीमा हो गया है। प्रधान भगौती प्रसाद ने बताया कि सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed