फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Temperature dropped three degrees due to 11 mm rain

Lakhimpur Kheri News: 11 एमएम बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान

Sat, 06 Jul 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped three degrees due to 11 mm rain
लखीमपुर खीरी। जनपद में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को 11 एमएम बारिश होने से मौसम काफी सुहाना रहा। तापमान करीब तीन डिग्री गिरने से गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग लखनऊ ने बताया कि लखीमपुर में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर आपदा विभाग ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री था, जो बृहस्पतिवार की अपेक्षा तीन डिग्री गिरा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर, शुक्रवार सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई होने से किसान काफी खुश हैं।
विज्ञापन


धान की रोपाई शुरू, गन्ने की फसल को फायदा
लगातार हो रही बारिश से किसान खुश हैं। खेतों में पानी भर जाने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। बरिश से गन्ने की फसल को भी फायदा हुआ है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed