फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teens drown in canal in the shower , friend rescued

नहर में नहा रहा किशोर डूबा, दोस्त को बचाया

Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर। Updated Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teens drown in canal in the shower , friend rescued
अलकनंदा का जल स्तर बढ़ा - फोटो : amarujala

विज्ञापन
- डूबे किशोर की तलाश जारी, परिवार में मचा कोहराम
नहर में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से शारदानगर रिपोर्टिंग चौकी के गांव बड़ागांव निवासी 16 वर्षीय रितेश सिंह डूब गया, जबकि शोर शराबा होने पर पहुंचे लोगों ने डूब रहे उसके दोस्त को बचा लिया। डूबे किशोर की परिवार वाले ग्रामीणों के साथ तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।

गांव बड़ागांव निवासी अशोक सिंह ने बताया कि गांव के पास से शारदा नहर निकली हुई है। रविवार को उनका पुत्र रितेश सिंह अपने गांव निवासी दोस्त शाबान पुत्र वारिस के साथ नहर में नहा रहा था। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे। शोर शराब होने पर वहां पर मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और डूब रहे शाबान को बचाकर बाहर ले गए, जबकि उनके पुत्र रितेश सिंह को कोई पता नहीं चल सका। रितेश की नहर में तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed