फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager raped, video made viral

Lakhimpur Kheri News: किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

Sat, 08 Mar 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, video made viral
मैलानी। खेत में जानवराें को भगाने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो, आईटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि उसकी पुत्री 28 फरवरी को दिन में 11 बजे गांव के पास स्थित खेत में जानवर भगाने गई थी। कपिल निवासी भरिगवां चौराहा ने पुत्री का मुंह दबाकर जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने एक मार्च को वीडियो वायरल भी कर दिया। उसी वीडियो को पड़ोसी मोहित, परमजीत ने दोबारा वायरल कर दिया। शिकायत करने पर मोहित, परमजीत, सोमनाथ, शिशुपाल ने उसे और पीड़ित पुत्री को लात-घूंसों से पिटाई कर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ निराला तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर भरिगवां निवासी कपिल, ढाकनपुर निवासी मोहित, परमजीत, सोमनाथ, शिशुपाल के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed