फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager molested, forest inspector beats her for protesting, condition critical

Lakhimpur Kheri News: किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर वन दरोगा ने की पिटाई, हालत गंभीर

Fri, 14 Jun 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested, forest inspector beats her for protesting, condition critical
संपूर्णानगर। सठियाना रेंज के जंगल के पास खेत की रखवाली करने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर बंदूक की बटों से पीटकर घायल कर दिया। इससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में चल रहा है। किशोरी के भाई ने वन दरोगा पर कई आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सठियाना रेंज के पास विशेनपुरी-घोला बॉर्डर के किनारे स्थित अपने खेत में छुट्टा मवेशियों को देखने गई। पीड़ित किशोरी के भाई का आरोप है कि वहां पर सठियाना रेंज की एक चौकी पर तैनात वन दरोगा अपने दो साथियों के साथ पहुंचे और उसकी बहन का हाथ पकड़कर जबरन जंगल में ले जाने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर बंदूक की बटों से बहन की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। आसपास के लोगों के पहुंचने पर वन दरोगा साथियों के साथ भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल किशोरी को संपूर्णानगर पीएचसी ले गए। जहां से उसे पलिया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने यह भी बताया कि उसने डाॅयल 112 पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस उन्हें थाने लेकर गई। जिसके बाद अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि इस मामले की अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कुछ कहा जा सकेगा।

अधिवक्ता ने एक्स पर पोस्ट कर मांगा न्याय
पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर लखनऊ हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मोहम्मद हैदर रिजवी ने अपने एक्स हैंडल पर पूरे मामले को लिखते हुए किशोरी को न्याय दिलाने की मांग की है। जिसमें एसपी, डीएम आदि को भी टैग किया है। इसपर खीरी पुलिस के एक्स हैंडल से कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देशित करने की बात भी कही है।


------------------------
मामले की जानकारी हुई है और संबंधित मामले की जांच करने के लिए दुधवा वार्डेन को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बाकी जांच होने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
डाॅ रंगाराजू टी., दुधवा पार्क के डीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed