फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager injured in road accident, Two hours to protest the highway jam

सड़क हादसे में किशोरी जख्मी,  विरोध में दो घंटे हाईवे जाम  

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured in road accident, Two hours to protest the highway jam
हादसे के बाद लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
भीरा लखीमपुर राजमार्ग पर इटकुटी गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

दो घंटे बाद खुल सका जाम, पुलिस ने ली राहत की सांस

भीरा लखीमपुर स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दुर्घटना में एक बछड़ा भी घायल हुआ है। कार टक्कर के बाद कई बार पलट कर काफी दूर जाकर रुक गई। गुस्साए लोगों ने कार चालक को घेर कर उसकी पिटाई कर दी। हादसे में घायल युवती को गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक रास्ता जाम रखा। 
हादसा शाम करीब चार बजे का है। भीरा थाना क्षेत्र के इटकुटी गांव में बराती का मकान राजमार्ग के किनारे है। बराती की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू अपने घर के बाहर कुछ काम से आई थी। तभी भीरा की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खुशबू को टक्कर मारती हुई निकल गई। हादसे में खुशबू के सिर में गहरी चोट आने से उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान एक बछड़ा भी कार की चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं, कार कई बार पलटी लेकर रुक गई, जिससे चालक भी कार में फंस गया। उसे लोगों ने बाहर निकाला। गुस्साए लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी, साथ ही राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। वहीं, पुलिस लोगों को काफी समझाने का प्रयास करती रही लेकिन लोग जाम हटाने को तैयार नही हुए। 
विज्ञापन

भीरा एसओ जितेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचने के बाद कई जगह से फोर्स बुला लिया। बाद में गांव के प्रधान और कुछ लोगों की मध्यस्थता से दो घंटे बाद जाम खुल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जाम से दो घंटे ठप रहा यातायात
इटकुटी में जाम लगने से करीब दो घंटे यातायात ठप रहा। जाम में निकलने की कोशिश कर रहे वन अफसर की नीली बत्ती लगी गाड़ी को भी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने तोड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed