फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager dies due to quack treatment, uproar

Lakhimpur Kheri News: झोलाछाप के इलाज से हुई किशोर की मौत, हंगामा

Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to quack treatment, uproar
मझगईं के कंधरहिया निवासी मृतक नैतिक का फाइल फोटो।
मझगईं। इलाके के एक झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। पिता ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कंधरहिया निवासी गुड्डू ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र नैतिक कक्षा सात का छात्र था। उसके पैर में फोड़े निकल आए थे, जिसका इलाज वह पलिया सीएचसी में करा रहा था। कुछ ठीक भी हो गए थे।इस बीच कुछ लोगों की सलाह पर वह प्रधान के मकान में एक झोलाछाप के यहां पहुंच गया। इस पर झोलाछाप ने हर तीसरे दिन इंजेक्शन लगाने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही उसके पुत्र के होंठ में सूजन आ गई और मुंह से सफेद झाग निकलने लगे। इसके बाद झोलाछाप व परिजन पुत्र को लेकर वापस सीएचसी गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झोलाछाप मौका पाकर भाग खड़ा हुआ। क्लीनिक बंद कर बाहर लगा बोर्ड भी हटा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। पिता गुड्डू ने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए डाॅक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अब आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।


मझगईं क्षेत्र में झोलाछापों की भरमार

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मझगईं के त्रिलोकपुर, कंधरहिया, कोठिया, बल्लीपुर, पतिया, बाजारपुरवा आदि में झोलाछापों की भरमार है। सड़क किनारे पक्की दुकानों में बाकायदा मेज कुर्सियां डालकर गांव की जनता को लूट रहे है। मेडिकल स्टोर पर भी लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।

मझगईं के कंधरहिया निवासी मृतक नैतिक का फाइल फोटो।

मझगईं के कंधरहिया निवासी मृतक नैतिक का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed