{"_id":"69fccc856221731528011b2c","slug":"teenager-dies-by-drowning-in-pond-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174600-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तालाब में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तालाब में डूबकर किशोर की मौत
Thu, 07 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 07 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
विकास। फइल फ़ोटो
मितौली। गांव चटौरा में बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोर विकास कुमार पुत्र स्वर्गीय महेश प्रसाद की मौत हो गई। विकास बृहस्पतिवार दोपहर घर से बाहर निकला था। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर स्थित गिरगिटिया तालाब में उसके डूबने की जानकारी मिली।
ग्रामीणों ने विकास को तालाब से बाहर निकाला और परिजन उसे आनन-फानन में मितौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि विकास के पिता महेश प्रसाद की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां मेहनत-मजदूरी कर चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। संवाद