फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Technical training given to jaggery producers

Lakhimpur Kheri News: गुड़ उत्पादकों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण

Tue, 29 Jul 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Technical training given to jaggery producers
प्र​शिक्षण में मौजूद विशेषज्ञगण। संवाद
लखीमपुर खीरी। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य पर गुड़ उत्पादकों एवं उद्यमियों की एक विशेष कार्यशाला मंगलवार को शहर के सौभाग्य पैलेस में आयोजित की गई। इसमें लखीमपुर और सीतापुर के गुड़ उत्पादकों को विशेषज्ञों ने गुणवत्ता परक गुड़ निर्माण, आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन और वित्तीय प्रबंधन आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला खांडसारी अधिकारी उमानाथ तिवारी की निगरानी में यह कार्यशाला आयोजित हुई। निघासन के गुड़ उत्पादक किसान हरप्रीत सिंह ने जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण की उपयोगिता पर प्रश्न उठाया। बताया कि प्रदेश में अभी तक केवल 165 किसान ही जैविक प्रमाणन प्राप्त कर सके हैं, जिनमें से लखीमपुर के मात्र दो किसान हैं। सहायक प्रबंधक एपीडा देवेंद्र त्रिपाठी ने ऑनलाइन माध्यम से बताया कि जैविक प्रमाणीकरण एक आवश्यक प्रक्रिया है। गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका सिंह ने गन्ने की वरायटी की जानकारी दी। सहायक चीनी आयुक्त सीतापुर राजेश कुमार ने कहा गुड़ उत्पादन में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, ताकि प्रदेश की खांडसारी इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्थापित किया जा सके। सीतापुर के खाणसारी अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय ने
विज्ञापन

खाणसारी अधिकारी सीतापुर ने भी कई एइम जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह ने गुड़ उत्पादन को लघु उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। बताया कि सरकार विभिन्न योजनाओं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य ने कहा कि शुद्धता और जैविक उत्पादन ही भविष्य का मार्ग है। प्रमाणित जैविक गुड़ उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed