{"_id":"64ef8187811a70535503b218","slug":"team-reached-dengue-patients-village-took-samples-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-4796-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेंगू मरीज के गांव पहुंची टीम, सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेंगू मरीज के गांव पहुंची टीम, सैंपल लिए
विज्ञापन
एंटी लार्वा का छिड़काव करता कर्मी
लखीमपुर खीरी। वीरसिंहपुर में डेंगू का मरीज मिलने के बाद बुधवार को मलेरिया विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने संक्रमित के घर और इसके आस पास एंटीलारवा का छिड़काव कर बुखार के मरीजों की सैंपल लेकर स्लाइड बनाई। इस दौरान घरों में मौजूद कूलर, छत पर रखे गमलों सहित जलभराव के उपकरण में पनप रहे लारवा नष्ट कराए।
बारिश के मौसम में होने वाला जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बनने लगा है। कूलर एवं गमलों सहित अन्य उपकरणों में पनप रहे लारवा डेंगू बुखार की वजह बन रहे हैं। मंगलवार को वीरसिंहपुर निवासी बुखार पीड़ित अनुज कुमार की जांच कराने पर डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। इस पर बुधवार को मलेरिया विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया।
इस दौरान नल के पास जमा पानी, कूलर एवं छत पर रखे गमलों सहित अन्य उपकरणों में इकठ्ठा पानी में लार्वा दिखाई दिए। जिसे टीम ने नष्ट कराया। इस दौरान डेंगू संक्रमित के घर के आस पास बुखार पीड़ितों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
जिले में अब तक मिले कुल डेंगू मरीज
निघासन- एक
लखीमपुर- एक
अटकोहना-एक
बांकेगंज- दो
ईसानगर- दो
वीरसिंहपुर में एक मरीज में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। इस पर गांव में टीम भेजकर निरोधात्मक कार्यवाही करवाई गई। इसके अलावा लोगों को जलभराव न होने देने के लिए जागरूक भी किया गया।
- हरिशंकर जिला मलेरिया अधिकारी