फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teachers took out a torchlight procession to protest against the mandatory TET.

Lakhimpur Kheri News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 14 Apr 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers took out a torchlight procession to protest against the mandatory TET.
मशाल जुलूस ​में शामिल ​शिक्षक। स्रोत : स्वयं
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता और पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी बाग से मशाल जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए और टीईटी हटाने, बेसिक शिक्षा बचाने व अनुभव को मान्यता देने जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने बताया कि 27 जुलाई, 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए और पुरानी भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त शिक्षकों को इससे मुक्त किया जाए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद केंद्र सरकार से आरटीई अधिनियम में संशोधन कर राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी लागू करना अन्यायपूर्ण है। मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। जुलूस में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, विश्वास सिंह, संजय मिश्रा, अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री संदीप वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश पाण्डेय, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष आभा शुक्ला, नमिता श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, परशुराम गौतम, बीके गौतम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed