फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher eligibility test will be held today in 23 schools of the city

शहर के 23 विद्यालयों में आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 28 Nov 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held today in 23 schools of the city
लखीमपुर खीरी। अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार यानी आज दो पालियों में होगी। इसके लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 20,733 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम ने डीआईओएस, केंद्र व्यवस्थापक एवं अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश देकर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराने और वीडियोग्राफी की निगरानी में प्रश्नपत्र का पैकेट खुलवाने व ओएमआर शीट सील कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा की पहली पाली में प्राथमिक स्तर का पेपर सुबह 10 से दोपहर 12:30 और उच्च प्राथमिक स्तर का पेपर दूसरी पाली में दोपहर 02:30 से शाम पांच बजे तक होगा। परीक्षा वस्तुपरक, बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित होगी। पहली पाली में 12,698 और दूसरी पाली में 8,035 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय अभ्यर्थियों की तलाशी और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। परीक्षा की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग एवं वेबकास्टिंग भी होगी। परीक्षा केंद्र जीजीआईसी, जीआईसी, आर्य कन्या डिग्री एवं इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, गुरु नानक विधिक सभा कन्या इंटर कॉलेज, अजमानी पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज फतेपुर, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, धर्म सभा इंटर कॉलेज, डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, वाईडी पीजी कॉलेज, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर यूपी एवं कुंवर खुशवंतराय बालिका इंटर कॉलेज आदि में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सात सेक्टर में बंटे परीक्षा केंद्र
शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टर में विभाजित किया है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट से लेकर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। सचल दल भी गठित किए गए हैं। परीक्षा में किसी प्रकार का अनुचित साधन का प्रयोग करने एवं किसी अन्य की जगह पर परीक्षा देते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगा मुकदमा
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षा के संबंध में किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसलिए व्हाट्सअप आदि से यदि कोई प्रश्नपत्र मिलता है तो उसे वायरल न करके इसकी सूचना डीआईओएस को 9454457323 या फिर हमारे सीयूजी नंबर- 9454417558 पर दें।
कंट्रोल रूम
समय- सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे और दोपहर 2:00 से शाम 5:30 बजे तक। राजकीय हाई स्कूल कट्कुसमा, प्रधानाचार्य हयात अली अंसारी- 9795333577, डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार मिश्रा- 9450177773, सुरेंद्र कुमार भारती- 6307148861

वर्जन
27 एलकेएच 12
परीक्षा केंद्र में 45 मिनट पहले प्रवेश शुरू होगा
अभ्यर्थियों को वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त आईडी, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अथवा रजिस्ट्रार एवं सक्षम अधिकारी से प्रमाणित इंटरनेट अंकपत्र साथ लाना होगा। इनके न होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को मोबाइल, घड़ी सहित अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाने के निर्देश दिए हैं। - ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed