फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher eligibility test today, 20733 candidates will appear

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, 20733 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 23 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test today, 20733 candidates will appear
लखीमपुर खीरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार यानी आज है। इसको लेकर शनिवार को डीआईओएस कार्यालय से लेकर परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां होती रही। इसके लिए 23 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को पहली पाली की परीक्षा देने के लिए सुबह 9:30 और दूसरी पाली के लिए दोपहर दो बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक स्तर का पेपर प्रथम पाली में सुबह दस से 12:30 बजे और उच्च प्राथमिक स्तर का पेपर दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से पांच बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए आधे घंटे पहले केंद्र में प्रवेश करना जरूरी होगा। पहली पाली में 09:30 और दूसरी पाली में 2:00 के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहली पाली के लिए 23 केंद्र बनाए हैं। इसमें 12698 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि दूसरी पाली का पेपर 15 केंद्रों पर होगी, जिसमें 8035 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों को सात सेक्टर में बांटा गया है। जो मजिस्ट्रेट की तैनाती में रहेंगे। वहीं केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। अनुचित साधन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
परीक्षा नकलविहीन, शुचिता पूर्ण कराने के लिए गेट पर प्रवेश एवं तलाशी की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। परीक्षा कक्ष की ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ वेबकास्टिंग होगी। इससे डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से लेकर प्रदेश मुख्यालय से मॉनिटरिंग होगी।
ये लाना है अनिवार्य
डीआईओएस ने बताया कि अभ्यर्थी प्रशिक्षण उपाधि, किसी भी सेमेस्टर के प्रशिक्षण अंकपत्र की मूलकॉपी एवं इंटरनेट का अंकपत्र संबंधित प्रशिक्षण संस्थान व विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित लाना अनिवार्य है।

इलेक्ट्रानिक्स उपकरण लेकर न आएं
डीआईओएस ने अभ्यर्थियों को चेताया है कि मोबाइल, घड़ी एवं अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ लेकर न आएं। परीक्षा केंद्र में इनको साथ ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
पहली पाली- प्रात: 10:00 से 12:30
दूसरी पाली- 2:30 से शाम 05:00
कंट्रोल रूम प्रभारी का नंबर
हयाल अली अंसारी प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल कट्कुसमा- 9795333577
राजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ सहायक- 9450177773
सुरेंद्र कुमार भारती- 6307148861
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed