{"_id":"c3ef269546a34b97add3f3209fd3d592","slug":"teacher-and-students-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका और छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका और छात्राएं सम्मानित
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सौजन्या संस्था के शैक्षिक प्रकोष्ठ ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की गई। साथ ही उनके बारे में छात्राओं से सवाल पूछे गए और उनके उत्तर देने वाली 10 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस कई शिक्षिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया।
सौजन्या की अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार ने कहा कि शिक्षक से राष्ट्रपति तक का सफर तय करने वाले एस राधाकृष्णन प्रखर विद्वान थे। उन्होंने अपने जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर पूरे शिक्षक समाज को समर्पित कर पांच सितंबर को शिक्षक सम्मान दिवस का गौरव दिलाया। इस मौके पर शिक्षिका ऊषा बुधवार को सौजन्या संस्था का आदर्श शिक्षिका सम्मान 2015 प्रदान कर सम्मानित किया। उत्तम शिक्षिका का पुरस्कार सुनीता को मिला। कार्यक्रम में प्रश्न मंत्र प्रतियोगिता के विजेताओं में उर्वशी, स्वाती, प्रिया, गोल्डी, आयुशी, फरजाना, रिंकी, रंजीता, विनीता सुषमा, मधूलिका और अंजली को भी पुरस्कार दिया गया।