{"_id":"68599fa857da21971b083024","slug":"targets-allotted-to-development-blocks-for-mass-marriage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148869-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सामूहिक विवाह के लिए विकासखंडों को आवंटित किए लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सामूहिक विवाह के लिए विकासखंडों को आवंटित किए लक्ष्य
Tue, 24 Jun 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास भवन सभागार में संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। सभी ब्लाॅकों, नगर पालिका व नगर पंचायतों को विवाह से संबंधित लक्ष्य आवंटित किए गए। सीडीओ ने पारदर्शिता व समयबद्ध आयोजन कराने पर जोर दिया।
सीडीओ ने कहा कि सामूहिक विवाह न केवल आर्थिक सहयोग, बल्कि सम्मानजनक व व्यवस्थित विवाह की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। योजना के तहत जिले को 896 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला है।
अब तक 51 हजार रुपये का बजट था, जिसको सरकार ने एक लाख रुपये प्रति जोड़ कर दिया है। इसमें 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 25 हजार के उपहार और 15 हजार आयोजन में खर्च होंगे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जोड़ों का विवाह कराया जाना है। सीडीओ ने कहा कि विवाह के लिए आने वाले आवेदनों की पात्रता की जांच में लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रत्येक ब्लाॅक को 50-50 का लक्ष्य
जिले में 15 ब्लॉक हैं। सामूहिक विवाह के लिए प्रत्येक ब्लाॅक को 50-50 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। नगर पालिका लखीमपुर को 30, नगर पालिका गोला और मोहम्मदी को 20-20 व नगर पालिका पलिया को 12 विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। सभी नगर पंचायतों को आठ-आठ जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया।