फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Target to provide Ayushman card to 21 lakh people: Anup Gupta

21 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड दिलाने का लक्ष्य : अनूप गुप्ता

Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Target to provide Ayushman card to 21 lakh people: Anup Gupta
लखीमपुर खीरी। विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज में राहत मिले, इसको लेकर आयुष्मान कार्ड योजना की शुरूआत की गई थी। आने वाले समय में 21 लाख लोगों को लाभ दिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारी कर चुका है। इन दिनों में जागरुकता रैली, रक्तदान शिविर के अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर के अलावा दलित बस्तियों के लोगों तक योजनाएं पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा योजना में दिए जा रहा ऋण बिना गारंटी के है। अभी तक दो लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने सेवा पखवाड़े मे किए जाने वाले कार्यों केबारे में बताया। बताया कि 24 को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेले का आयोजन होगा। प्रेसवार्ता में ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, रामजी दीक्षित, संजय गुप्ता, ज्ञान बाजपेई, इंद्रेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed