फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Target 2.5 lakh, 400 metric tons purchased so far

Lakhimpur Kheri News: लक्ष्य ढाई लाख, अब तक खरीद हुई 400 मीट्रिक टन

Fri, 13 Oct 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Target 2.5 lakh, 400 metric tons purchased so far
राजापुर मंडी में सरकारी धान खरीद केंद्र पर हुई धान खरीद
लखीमपुर खीरी। जिले में धान कटान का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। 13 दिनों के बाद अब किसान मंडी समितियों के क्रय केंद्रों पर धान लेकर पहुंचने लगा है। शहर के राजापुर मंडी में बनाए गए 38 क्रय केंद्रों पर में आधे पर धान खरीद शुरू हो गई है। इस बार शासन की तरफ से ढाई लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अभी तक महज 400 मीट्रिक टन धान खरीद ही हो सकी है।
विज्ञापन

धान में नमी होने के चलते क्रय केंद्र सूने पड़े थे, हालांकि बीते सोमवार से धान केंद्रों पर चहल पहल देखी गई। मौजूदा समय में जो धान क्रय केंद्रों पर पहुंच रहा है उसमें 17 से लेकर 18 प्रतिशत तक नमी पाई जा रही है। मंडी समिति में पांच एजेंसियों के करीब 38 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिनमें आधे पर खरीद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि बनाए गए क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा, डस्टर, नमी मापक यंत्र, किसानों के बैठने के लिए कुर्सी और पेयजल की इंतजाम उपलब्ध हैं। इस बार जिले में 169 केंद्र बनाए गए हैं। शासन की तरफ से सामान्य धान 2183 रुपये व ग्रेड ए वाला धान 2203 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन आढ़तों पर सौ से लेकर ढाई सौ रुपये कम कीमत में खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिन बाद हुई बोहनी
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र खुलने के 12 दिन बाद अन्नदाताओं का मुंह मीठा कराकर धान खरीद शुरू कराई गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में खाद्य विभाग और पीसीयू के 9-9, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के चार और एफसीआई के एक केंद्र सहित 33 क्रय केंद्र खुले हैं। बृहस्पतिवार को खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र और केंद्र प्रभारी पीएन मौर्य ने वसलीपुर निवासी किसान गुरुबाज सिंह, मालपुर निवासी किसान रामविलास का मुंह मीठा कराया। धान खरीद के मौके पर खाद्य विभाग के केंद्र नंबर एक पर 49.60 कुंटल और और खाद्य विभाग के ही केंद्र नंबर तीन पर 35 कुंटल धान खरीदा गया। संवाद

एजेंसियों का धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित नहीं

धान क्रय केंद्र खुले 12 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक क्रय एजेंसियों का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं पूरी हैं। अभी एजेंसियों का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित नहीं है।


राइस मिलर पांच से छह रुपए प्रति क्विंटल कम पर खरीद रहे धान

सरकार ने कमान धान की कीमत प्रति कुंतल 2183 और ग्रेड वन की कीमत 2203 रुपए भले ही निर्धारित कर दी है, लेकिन धान में नमी किसानों के लिए रोड़ा बनी है। जिसका लाभ उठाकर राइस मिलर 1500 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद कर रहे हैं। खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि किसान अपनी उपज सुखाकर लाएं या मंडी समिति में भी सुखा सकते हैं। मानक के अनुसार धान की नमी न्यूनतम 17 प्रतिशत होनी चाहिए।


पलिया में धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार

पलियाकलां। पलिया में लगभग सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो चुकी है। अभी तक करीब 28 सौ कुंतल धान की खरीद भी कर ली गई है। केंद्रों के हिसाब से अभी तक कोई लक्ष्य नहीं मिला है। बाजार मूल्य कम होने के कारण अभी तक आढ़ती भी ज्यादा धान खरीद नहीं सके हैं।

राजापुर मंडी में सरकारी धान खरीद केंद्र पर हुई धान खरीद

राजापुर मंडी में सरकारी धान खरीद केंद्र पर हुई धान खरीद

राजापुर मंडी में सरकारी धान खरीद केंद्र पर हुई धान खरीद

राजापुर मंडी में सरकारी धान खरीद केंद्र पर हुई धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed