फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tanker and car collision, three injured

टैंकर और कार की टक्कर, तीन घायल

Sat, 22 Aug 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tanker and car collision, three injured
पलिया-भीरा रोड पर बोझवा में रोड किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर बोझवा के पास टैंकर और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद टैंकर का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने टैंकर और कार को कब्जे में ले लिया है। उधर दुर्घटना के बाद रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन

लखीमपुर निवासी एमआर अरविंद कुमार (35) अपने साथी एमआर श्याम किशोर(37) और अशोक कुमार (40) के साथ कार से पलिया आए थे। यहां से शाम को वह वापस लखीमपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बोझवा में भीरा की ओर से तेल भरकर तेज रफ्तार आ रहे एक टैंकर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर भीरा एसओ अजय कुमार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस न आने के कारण घायलों को मटैहिया प्रधान इंद्रजीत सिंह ने अपने वाहन से लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने आवागमन शुरू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed