फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sweets shop burnt due to spark of fireworks

Lakhimpur Kheri News: आतिशबाजी की चिंगारी से मिठाई की दुकान जली

Sat, 02 Nov 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sweets shop burnt due to spark of fireworks
बांकेगंज में आग से दुकान जली। स्त्रोत- संवाद।
गोला गोकर्णनाथ। दिवाली की रात नगर के मोहम्मदी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। इसमें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी असलम ने बताया कि मोहम्मदी रोड स्थित एक मकान में उसकी मिठाई की दुकान है। दिवाली की रात करीब 11:00 बजे वह दुकान बंद कर घर आ गया था। रात करीब 1:00 बजे आतिशबाजी की चिंगारी से दुकान के पीछे मकान के हिस्से में रखीं लकड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान में भी पहुंच गई।
विज्ञापन


इस दौरान फ्रिज का कंप्रेसर फट गया और आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। असलम ने बताया कि इस समय त्योहार का सीजन है। दुकान में बड़ी मात्रा में मिठाई व सामान रखा हुआ था। आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जला
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला शुक्लापुर में दीपावली की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे काफी नुकसान हो गया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के गांव केहुआ निवासी पवन सिंह तोमर की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। इसमें फ्रिज, कूलर, पंखे, इन्वर्टर, बैट्री, टीवी, गद्दे, कुर्सी और मेज आदि की बिक्री होती है। बृहस्पतिवार की रात पूजा करके दुकान को बंद कर दुकान स्वामी अपने घर गांव केहुआ चलाया आए। रात में पड़ोसी ने सूचना कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। पवन सिंह मौके पर पहुंचे तब तक पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच चुकी थी। पड़ोसियों ने दुकान का शटर काटकर फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने बताया छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।






कंप्यूटर की दुकान में लगी



आग, लाखों का नुकसान



बांकेगंज। कंप्यूटर की एक दुकान में बीती रात दो बजे के करीब आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये के उपकरण जल गए।



ब्लॉक मुख्यालय के सामने कस्बा निवासी दीनबंधु प्रजापति दुकान में कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन समेत अन्य उपकरणों के जरिए परिवार का जीवन यापन करते हैं। बृहस्पतिवार की रात दो बजे के करीब इन्वर्टर से शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान जलने लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद

बांकेगंज में आग से दुकान जली। स्त्रोत- संवाद।

बांकेगंज में आग से दुकान जली। स्त्रोत- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed