{"_id":"6af60a348bf1c535f60b1654","slug":"sweets-and-dishes-increase-the-problems-of-diabetic-patients-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189628-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मिठाई और पकवानों ने बढ़ाई मधुमेह रोगियों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मिठाई और पकवानों ने बढ़ाई मधुमेह रोगियों की मुश्किल
Fri, 13 Nov 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीज देखते डाॅ. शिखर बाजपेई। संवाद
लखीमपुर खीरी/ओयल। दीपावली और भाई दूज पर मिठाइयों और पकवानों का अधिक सेवन मधुमेह रोगियों की मुश्किल बढ़ा सकता है। त्योहार के दौरान खानपान में अनियमितता और दवाएं लेने के समय में बदलाव से ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में जिला अस्पताल में जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को डॉक्टर खानपान और दवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शिखर वाजपेई के मुताबिक, त्योहारों में मिठाइयों, मीठे पेय पदार्थों और अधिक कार्बोहाइड्रेट व तैलीय भोजन के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रखना मुश्किल हो सकता है। मधुमेह रोगियों को त्योहार के दौरान भी नियमित दवाएं और इंसुलिन निर्धारित समय पर लेना चाहिए। मिठाइयों और मीठे पेय पदार्थों से परहेज करने के साथ संतुलित आहार लेना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और कमजोरी ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। मरीजों को नियमित अंतराल पर जांच कराने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाएं लेने की जरूरत है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मधुमेह के सात से आठ मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
मधुमेह रोगियों के लिए डॉक्टर की सलाह
- मिठाइयों और मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित रखें।
- दवाएं और इंसुलिन निर्धारित समय पर लें।
- संतुलित और पौष्टिक भोजन करें।
- रोजाना हल्की शारीरिक गतिविधि या सैर करें।
- नियमित अंतराल पर ब्लड शुगर की जांच कराएं।