फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sweet and full of food samples from grocery stores

मिठाई और किराना दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे

Wed, 16 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sweet and full of food samples from grocery stores
खाद्य पदार्थों के नमूने भरे - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय अधिकारी के साथ टीम ने की छापेमारी
विज्ञापन

एक्सपायर हो चुका 25 किग्रा वनस्पति घी नष्ट कराया

लखनऊ से आए मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शहर में मिठाई और किराना दुकानों पर छापेमारी कर एक किराना दुकान पर एक्सपायरी डेट का 50 पैकेट (25 किग्रा) वनस्पति घी नष्ट कराया। इसके अलावा प्रमुख मिठाई दुकानों से पनीर, खोवा, मिल्क केक आदि के नमूने भरे। इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी रही। 

मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल यादव और अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा की अगुवाई में टीम ने सबसे पहले मेला मैदान रोड स्थित सुदामा स्वीट पर छापा मारा और दुकान का निरीक्षण कर खोवा और मिल्क केक का नमूना लिया। आगा साहब कोठी चौराहा स्थित रेवाड़ी स्वीट पर छापा मारा, जहां से पनीर और खोवा का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने रामापुर में गुप्ता प्रोविजन स्टोर पर छापा मारा, जहां सरसों तेल का नमूना लिया गया। इसी दुकान पर निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट का 25 किग्रा वनस्पति घी मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कराया। इसके अलावा एक वैैन से पारले ब्रांड नमकीन का नमूना लिया गया। अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने बताया कि मिलावटखोरी को रोकने के लिए होली तक लगातार छापामार कार्रवाई जारी रहेगी। ताकि बढ़ती मांग के चलते मिलावटखोरों पर अंकुश लगाया जा सके। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, एमपी सिंह, वीएन सिंह, आदित्य वर्मा, विवेक वर्मा, अनूप सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed