फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suspecting old rivalry in father's disappearance, son demands investigation

Lakhimpur Kheri News: पिता की गुमशुदगी में पुरानी रंजिश का शक, बेटे ने मांगी जांच

Fri, 23 Oct 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Suspecting old rivalry in father's disappearance, son demands investigation
मैगलगंज। लापता कालीचरन यादव की गुमशुदगी के मामले में उनके बेटे आकाश यादव ने पुरानी रंजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। आकाश ने शुरुआत में नामजद किए गए सरदारों को निर्दोष बताते हुए गांव के एक युवक पर संदेह जताया है।
विज्ञापन

आकाश के मुताबिक, गांव के लोगों से मिली जानकारी और झाले के पास पिता की चप्पलें मिलने के कारण शुरुआत में सरदारों पर शक हुआ था। बाद में पता चला कि उनके पिता के सरदारों से अच्छे संबंध थे।
विज्ञापन

आकाश ने वर्ष 2012 में कुकुरगोती गांव के ओमकार की हत्या के मामले का जिक्र करते हुए बताया कि उस मुकदमे में उनके पिता समेत नौ लोग नामजद हुए थे और जेल गए थे। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं पुरानी रंजिश के चलते उनके पिता के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने दावा किया कि मैगलगंज कोतवाली में पहले तैनात क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल मामले की तह तक पहुंच गए थे और एसओजी कुछ ही दिनों में इसका पर्दाफाश करने वाली थी, लेकिन बाद में हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया। आकाश के अनुसार, उन्होंने ये बातें पुलिस के आला अधिकारियों को भी बताई थीं। उनका आरोप है कि जांच में सत्ता के दबाव के कारण कठिनाई आई।

आकाश ने मांग की कि उनके पिता की गुमशुदगी की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराई जाए। पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर कालीचरन का जल्द पता लगाया जाए।

----

पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराई जाएगी। जिन-जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। खुलासे के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
-अमित राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed