{"_id":"69de89c6857d3f3ab100f6e4","slug":"surjipurwa-is-immersed-in-darkness-for-a-week-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-172835-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक सप्ताह से अंधेरे में डूबा सुरजीपुरवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक सप्ताह से अंधेरे में डूबा सुरजीपुरवा
Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सुरजीपुरवा में आंधी के दौरान गिरा खंभा । स्रोत: ग्रामीण
मझगईं। ग्राम पंचायत दौलतापुर के मजरा सुरजीपुरवा में पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था ठप है। आंधी-बारिश के दौरान बिजली का खंभा ट्रांसफॉर्मर सहित उखड़कर सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अब तक बिजली निगम ने मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। संजय, स्वामी दयाल, छोटेलाल, देशराज, मुन्ना और मैकू ने बताया कि घटना के बाद तुरंत विभाग को जानकारी दी गई थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सबसे गंभीर बात यह है कि गिरे ट्रांसफाॅर्मर और टूटे खंभे के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद ग्रामीण उसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में निघासन विद्युत उपकेंद्र के जेई सुभाष कश्यप ने बताया कि खंभा लगाने की प्रक्रिया एसडीएम स्तर से स्वीकृत होती है। आंबेडकर जयंती के अवकाश के कारण खंभे उपलब्ध नहीं हो सके। उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए जल्द काम शुरू कराने की बात कही।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
बिना सूचना बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान
लखीमपुर खीरी। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मंगलवार शाम अचानक हुई बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिना पूर्व सूचना बिजली बाधित होने से लोगों में नाराजगी दिखी।
शाहपुरा कोठी, वन विभाग कॉलोनी, हिदायत और कलक्ट्रेट समेत कई क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक सप्लाई ठप रही। गर्मी के चलते घरों और दफ्तरों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कलक्ट्रेट उपकेंद्र के जेई सूर्य कुमार सिंह ने बताया कि आरसीसी अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी, जिसके चलते अचानक शटडाउन लेना पड़ा। पहले ट्रांसफार्मर की मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं होने पर उसे बदलने का काम शुरू किया गया। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद