फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Supplementary budget of Rs 18 crore presented for development works

Lakhimpur Kheri News: विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Thu, 12 Sep 2024 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Supplementary budget of Rs 18 crore presented for development works
रमियाबेहड़ क्षेत्र पंचायत बैठक में योजनाओं की जानकारी देते बीडीओ एवं मौजूद बीडीसी सदस्य।संवाद
धौरहरा। विकास खंड रमियाबेहड़ के सभागार में ब्लॉक प्रमुख कल्पना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने मनरेगा के तहत कुल 18 करोड़ का अनुपूरक कार्ययोजना बजट पेश किया। बैठक में विकास कार्यों के कुल 19 करोड़ के प्रस्ताव आए थे, जिनकी अनुपूरक कार्ययोजना पर विचार करने के बाद बजट पेश किया गया।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी डाॅ. सुशांत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास का सर्वे शुरू हो चुका है। अब तक 10,270 आवास लाभार्थियों को दिए गए हैं। यह सभी पूर्ण हो चुके हैं। लघु सिंचाई के तहत किसानों को 744 पंपिंग सेट दिए गए हैं। इसके अलावा कृषि व कृषि रक्षा योजना, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पशु टीकाकरण व पशुपालन, स्वच्छ पेयजल योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य और ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की कार्ययोजना के प्रस्ताव पेश किए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कल्पना वर्मा ने गांवों में साफ-सफाई और नियमित कीटनाशकों का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कमलेश मिश्रा, विधायक निघासन शशांक वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित वर्मा, बीडीओ सुशांत सिंह, आयुष प्रकाश वर्मा और नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed