फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sunlight wreaked havoc throughout the day, but rain and storm brought relief in the evening

Lakhimpur Kheri News: दिनभर धूप का कहर, शाम को आंधी-बारिश से मिली राहत

Sun, 05 Apr 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sunlight wreaked havoc throughout the day, but rain and storm brought relief in the evening
लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। दिनभर तेज धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल किया, वहीं बीच-बीच में चलती तेज हवाएं कुछ राहत देती रहीं। देर शाम शहर समेत कई ग्रामीण इलाकों में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहले ही जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। हालांकि सुबह से तेज धूप ने लोगों को परेशान किया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर ढककर घरों से निकले। राहगीरों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। हवाएं चलने के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम करीब आठ बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed