फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sunday also people rush to withdraw money

संडे को भी पैसा निकालने के लिए भागते रहे लोग

Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sunday also people rush to withdraw money
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
चालू एटीएम पर लगी रहीं लंबी लाइन
विज्ञापन

तमाम एटीएम रहे खाली, कोसते रहे लोग

संडे यानी रविवार यानी छुट्टी का दिन, लेकिन लोगबाग पैसा निकालने के लिए भागते रहे। जहां पैसा निकलते देखा, वहीं लंबी कतार में लग गए। फिलहाल एसबीआई, डीसीबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक के एटीएम ने लोगों का साथ दिया, फिरभी कैश खत्म होने पर कुछ लोगों के हाथ मायूसी लगी। प्रस्तुत है अलग-अलग एटीएम की स्थिति
समय: 12.00 बजे
भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम
एटीएम पर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। रविवार को भी कैश निकलते देख लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि दोपहर बाद कैश खत्म हो गया, जिस पर शहर निवासी नमिता, राजन, महादेव, शिवकुमार, हंसराज समेत कई लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


समय: 12.15 बजे
इलाहाबाद बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम
मेन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम पर भी लाइन दिखी। लोगों को पैसा मिला तो राहत महसूस की। बरखेरवा निवासी सुरेश कुमार ने बताया उम्मीद नहीं थी, लेकिन आए तो कैश मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय: 12.40 बजे
एचडीएफसी बैंक एटीएम- निकट कंपनी बाग।
कंपनी बाग के पास स्थित एचडीएफसी बैंक की के एटीएम में भी लोगों ने कैश निकाला। यहां 10 लोग लाइन में खड़े थे। एटीएम पर स्थिति काफी सामान्य नजर आई।

समय: 01.20 बजे
भारतीय स्टेट बैंक, नौरंगाबाद रोड स्थित एटीएम
शाहपुरा कोठी चौराहा से नौरंगाबाद रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम भी सुचारु रहा। यहां कुछ लंबी लाइन लगी, जो पैसा समाप्त होने के बाद ही छंटी। फिलहाल एटीएम संचालन से लोगों को काफी राहत मिली।

यह एटीएम दोपहर में ही हो गए कैशलेस
शहर के शाहपुरा कोठी चौराहा स्थित एक्सिस बैंक, थरबरनगंज स्थित स्टेट बैंक और रोडवेज बस अड्डे के पास लगा आईडीबीआई का एटीएम दोपहर में ही कैशलेस हो गया। इससे इन एटीएम पर पैसा निकालने आने वाले लोगों को दिक्कत हुई।

बैंक बंदी में एटीएम से बंधी उम्मीद
गोला गोकर्णनाथ। बैंकों खुले हों या बंद, जरूरतमंद लोगों की लाइनें कम नहीं हुई हैं। नोट बंदी के कारण रुपयों के लिए तरस रहा जरूरतमंद रविवार को बैंक बंद होने के चलते एटीएम के बाहर रुपये लेने की उम्मीद में कार्ड लेकर लाइन में लग गया। कुछ देर बाद जरूरतमंद की नोट लेने की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आया, जब एटीएम में करेंसी खत्म हो गई।
नगर में नोट बंदी के कारण करेंसी की कमी लगातार देखी जा रही है। रविवार को एसबीआई और एचडीएफसी को छोड़ कर अन्य बैंकों के एटीएम नहीं चले हैं। जिससे जरूरतमंद लोगों को परेशान होना पड़ा हैए सुबह पहले तो लोग एटीएम के बाहर लाइन में खड़े हुए किंतु काफी देर इंतजार करने के बाद जब एटीएम के शटर नहीं खुले तो जरूरतमंदों ने एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकना शुरू किया। जिसकी नोट लेने की तलाश मिल परिसर की एसबीआई के एटीएम और लखीमपुर रोड के एचडीएफसी एटीएम पर खत्म हुई। जहां लोगों ने लाइन में लगकर कार्ड के जरिए अपने खाते से 2000 रुपये निकाले।

कुम्हार भी नोट बंदी की चपेट में
ममरी। हजार, पांच सौ के नोटों की बंदी का मौलवी साहब के सालाना उर्स भी प्रभाव पड़ा है। लोगों के पास रुपयों की कमी से दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेले में मिट्टी के बर्तनों की सर्वाधिक बिक्री होती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मेले में चर्खी हिंडोलों पर काम कम बच्चे लुत्फ उठाते नजर आए। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। मिष्ठान और चादर की दुकानों पर भी गिने चुने अकीदतमंद खरीदारी करते नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि नोटबंदी से इस बार उनकी दिहाड़ी भी नहीं निकल पाई है।

मैलानी में एटीएम शुरू
मैलानी। पांच सौ और हजार के नोटों को चलन से बाहर किए जाने की घोषणा के बाद बंद से बंद चल रहा एसबीआई का एटीएम शुरू हो गया। एटीएम खुलते ही पैसा निकालने वालों की लाइन एटीएम के बाहर लग गई और दो-तीन घंटे में ही एटीएम खाली हो गया।


नगर पंचायत में बकाया में जमा कर सकेंगे पुराने नोट
मैलानी। चलन से बाहर हो चुके पांच सौ और हजार के नोट नगर पंचायत में स्वीकार किए जाएंगे। इस आशय का शासनादेश नगर पंचायत को मिला है। शासनादेश में लिखा है कि चार्जेज, टैक्स, पेनालिटी तथा वाटर टैक्स के रूप में 24 नवंबर तक पुराने पांच सौ और हजार के नोट नियमानुसार स्वीकार किए जाएंगे। शासनादेश मिलने के बाद नगर पंचायत ने नागरिकों से पुराने नोट स्वीकार करने की घोषणा की हैे। ईओ एके वाजपेई ने बताया कि नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed