{"_id":"5a5a071f4f1c1be7408b4999","slug":"sun-gives-relief-from-chilly-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलकर निकली धूप, कम हुआ बर्फीली हवाओं का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलकर निकली धूप, कम हुआ बर्फीली हवाओं का सितम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 12 दिन बाद शनिवार को खिलकर निकली धूप ने लोगों को राहत दी है। धूप खिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। वर्ष 2018 में शनिवार का यह पहला दिन था, जब शहर में इतनी रौनक दिखाई दी। लोगों ने घरों से निकलकर बाहर इकठ्ठा होकर धूप का आनंद लिया। कई दिनों बाद धूप निकलने से बाजार में चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर बाद बर्फीली हवाओं का सितम भी कम हुआ।
शनिवार सुबह पूरा जिला कोहरे की सुरमई चादर में लिपटा रहा। करीब 11 बजे कोहरा छंटा, लेकिन धूप करीब 12 बजे निकल सकी। सूरज निकलते ही वातावरण में जैसे उर्जा का संचार हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने लॉन, छतों, मैदानों और सड़कों पर आकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। बच्चों ने पतंग उड़ाकर लोहड़ी का आनंद लिया। धूप निकलने के बाद बाजार में कई दिनों बाद रौनक लौटी।
शनिवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले दो दिनों की अपेक्षा अधिक है। धूप निकलने के बाद सर्द हवाओं का दौर कुछ कम हुआ है। हालांकि शाम को गलन फिर बढ़ गई है। शहर में 12 दिन बाद 13वें दिन ऐसी खिली हुई धूप निकली है। तेज धूप निकलने से आने वाले दिनों में मौसम में सुधार की संभावना बढ़ी है, इससे लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पाला गिरने और धूप न निकलने से पेड़ पौधे तक मुरझाने लगे थे। शनिवार को धूप खिलने से इन पौधों में फिर से जान लौट आई है। फसलों के लिए यह धूप काफी फायदेमंद साबित होने वाली है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि इन दिनों बरसात हो जाए तो फसलों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।
गोला गोकर्णनाथ। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बाद शनिवार को दोपहर धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल गए। सर्दी से ठिठुर रहे लोगों ने घरों की छतों पर बैठ कर धूप का आनंद लिया। बच्चों ने घरों की छतों पर जमकर धमाचौकड़ी मचाई। बाजार में भी रौनक लौट आई और दुकानदारों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी।
मैलानी। पिछले बारह दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंडक और गुम हो गए सूरज ने तेरहवें दिन जाकर अपने दर्शन दिए।