फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sun and hot wind erosion District

कड़ी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से झुलसा जिला

Sun, 01 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 01 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
sun and hot wind erosion District
गरमी - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से दिन भर लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी से पूरा जिला बिलबिला उठा है। एक तो गर्मी ऊपर से गर्म हवा के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त करके रख दिया है। तपते सूरज की तपिश से धरती बुरी तरह तप रही है। गर्मी का यह आलम है कि न तो लोगों को दिन का चैन मिल रहा है न रात को। दिन में कड़ी धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है तो रात में मच्छरों की भरमार से नींद उड़ी हुई है। 
शनिवार को अधिकतम तापमान 41.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान शुक्रवार की अपेक्षा कुछ कम है लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं रही। भीषण गर्मी में कोई गन्ने या बेल का जूस पीकर गला तर करने की कोशिश कर रहा है तो कोई नदियों में डुबकी लगाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहा है। शनिवार को तमाम युवाओं और किशोरों ने सेठघाट पर जाकर घंटों उल्ल नदी में स्नान कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने नहरों और तालाबों में डुबकी लगाई। 
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी के साथ ही तेज गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। दोपहर में धूप इतनी कड़ी थी कि घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हो गया। जो घरों से  निकले भी वे छाता लेकर या सिर ढक कर। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से दिनभर जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। शाम के समय गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन रात में मच्छरों के प्रकोप के चलते लोग सो नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed