फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suheli river in spate, several villages vulnerable agricultural area

सुहेली नदी उफान पर, कई गांवों का खेतीहर इलाका चपेट में

Fri, 10 Jul 2015 07:17 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Fri, 10 Jul 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Suheli river in spate, several villages vulnerable agricultural area
दुधवा नेशनल पार्क के पास सुहेली भले ही सूखी पड़ी हो लेकिन पीछे वह उफान पर है। ऐसा पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते हुआ है। तमाम गांवों का खेतीहर इलाका बाढ़ की चपेट में आकर डूब गया है और अतरनगर घोला मार्ग के रपटे पर कई-कई फुट पानी चल रहा है। दुधवा नेशनल पार्क के पास सुहेली नकउहा नाले में जा पहुुंची है और नकउहा के जरिए वह आगे के स्थानों पर बाढ़ का सबब बन गई है। सुहेली की बाढ़ से अतरनगर, घोला, मकनपुर, मुजहा, चंबरबोझ, गजरौरा, देवीपुर आदि गांवों का फसली इलाका डूब गया है। इससे फसलें खराब होने की पूरी आशंका है और किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं।
विज्ञापन

मझगईं। बृहस्पतिवार को सुहेली नदी के उफान से उसका पानी चौखड़ाफार्म और भगवनंतनगर गुलरा के खेतों में भर गया। जिससे गन्ने और धान की फसलें डूब गईं। खेतों में पानी के सिवा कुछ नजर नहीं आ रहा था। शुक्रवार की सुबह चौखड़ा से भगवनंतनगर जाने वाले एक मात्र रास्ते पर दो से तीन फुट पानी चलने लगा। जिससे ग्रामीणों को रास्ते पर भरे बाढ़ के पानी में से होकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इमलिया फार्म रास्ते पर अब भी है शारदा की बाढ़ का पानी
इमलिया फार्म रास्ते पर शारदा नदी की बाढ़ का पानी अब भी है। जिससे लोगों को निकलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों, खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed