{"_id":"8da14b684bf33627ad72b07d25c5da1b","slug":"suger-mill-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐरा मिल गेट के कांटे पर पकड़ी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐरा मिल गेट के कांटे पर पकड़ी घटतौली
खमरिया।
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐरा चीनी मिल के गेट स्थित कांटे में एक बार फिर घटतौली पकड़ी गई है। किसानों की शिकायत पर गन्ना विकास समिति के ब्लाक इंचार्ज आरके जायसवाल ने जांच की। मौके पर गन्ना भरी ट्रॉली की तौल करवाई गई, तो पांच क्विंटल का अंतर मिला है। ब्लाक इंचार्ज ने रिपोर्ट डीसीओ को भेजने की जानकारी दी है।
खमरिया क्षेत्र के गांव महेवा निवासी किसान संदीप कुमार शुक्रवार को गन्ना तौलवाने ऐरा मिल गेट पहुंचा। रास्ते में गन्ना भरी ट्रॉली की धर्मकांटे पर तौल कराई गई, वजन 64 क्विंटल निकला। मिल गेट पर तौल कराई तो ट्रॉली का वजन 59 क्विंटल निकला। इस पर किसान ने हंगामा करते हुए घटतौली का आरोप लगाया, तो और भी किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जांच के निर्देश ब्लाक इंचार्ज आरके जायसवाल को दिए, जिसके बाद लाइन में लगी ट्रॉलियों का वजन कराया गया। इस जांच में पट्टी निवासी किसान रामू, महेवा निवासी जगदीश की ट्रॉली तौली गई, जिनमें भी साढ़े चार से पांच क्विंटल का अंतर निकला। किसानों ने मिल कर्मचारियों द्वारा रात में घटतौली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए कई बार हंगामा भी किया। ब्लाक इंचार्ज आरके जायसवाल ने बताया कि धर्मकांटा और मिल गेट की तौल में अंतर पाया गया है। इसकी रिपोर्ट जिला गन्ना अधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
--
बिना जीरो देखे हुए किसान ने गाड़ी को कांटे पर चढ़ा दिया था, जिससे गलत रीडिंग आई है। बाद में सभी कांटों की तौल चेक कराई गई, लेकिन कोई अंतर नहीं मिला है।
विज्ञापन
-आलोक सक्सेना, जीएम, ऐरा चीनी मिल