फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   suger mil of Sehkari and Bajaj group are comparatively late in releasing the payment

भुगतान में बजाज ग्रुप और सहकारी मिले फिसड्डी

Wed, 03 Feb 2016 06:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 03 Feb 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
suger mil of Sehkari and Bajaj group are comparatively late in releasing the payment
चीनी मिलों ने तय समय पर पेराई शुरू कर दी, लेकिन प्रदेश सरकार ने इस बार काफी देर से राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) घोषित किया। इस बीच चीनी मिलों ने भी मौके का फायदा उठाते हुए गन्ना एक्ट के मुताबिक किसानों को भुगतान नहीं किया। लिहाजा पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार चीनी मिलों में बकाए का ग्राफ काफी ज्यादा बढ़ गया है। बजाज ग्रुप की तीन और सहकारी क्षेत्र की दो मिलें किसानों को भुगतान करने में फिसड्डी बनी हुई हैं। बताते चलें कि एसएपी की घोषणा करने के साथ ही सरकार ने चीनी मिलों को राहत देते हुए किसानों को प्रथम किस्त के तौर पर 230 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करना है। जबकि अवशेष दूसरी किस्त का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान चीनी मिल बंद होने की तिथि से तीन माह के अंदर करने के आदेश दिए गए हैैं। बजाज ग्रुप की गोला मिल पर सबसे अधिक एक अरब 52 करोड़ 20 लाख 12 हजार रुपये बकाया है। इसी तरह पलिया मिल पर एक अरब 32 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये और खंभारखेड़ा मिल पर एक अरब 16 करोड़ 46 लाख 86 हजार रुपये बकाया है। जबकि ऐरा मिल पर 60 करोड़ तीन लाख 95 हजार, अजबापुर पर 32 करोड़ 44 लाख 76 हजार रुपये, कुंभी पर 12 करोड़ 21 लाख दो हजार, गुलरिया पर 10 करोड़ 59 लाख 35 हजार रुपये, बेलरायां पर 29 करोड़ 60 लाख 37 हजार रुपये, संपूर्णानगर पर 27 करोड़ 55 लाख 35 हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन

एक्ट के मुताबिक भुगतान में तीन मिलें अव्वल
गन्ना एक्ट के मुताबिक गन्ना खरीद की तिथि से 14 दिन के अंदर भुगतान करने के मामले में सिर्फ तीन चीनी मिलें अजबापुर, कुंभी और गुलरिया मिल अव्वल स्थान पर बनी हैं। अजबापुर ने 21 जनवरी तक, कुंभी और गुलरिया मिल ने 25 जनवरी 2016 तक भुुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

सात मिलों पर ब्याज की देनदारी
किसानों को भुगतान में देरी करने के चलते सात मिलों पर करोड़ों के ब्याज की देनदारी बन गई है। इसमें गोला पर एक करोड़ 49 लाख 60 हजार, पलिया पर 96 लाख 19 हजार, खंभारखेड़ा पर एक करोड़ 92 लाख, ऐरा पर 35 लाख 33 हजार, अजबापुर पर 33 लाख 18 हजार रुपये, बेलरायां पर 18 लाख 90 हजार रुपये और संपूर्णानगर पर एक लाख दो हजार रुपये ब्याज देय हो गया है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया, चीनी मिलों पर भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जिसमें कई मिलें प्रतिदिन भुगतान कर रहीं हैैं। बजाज ग्रुप की मिलों पर तेज गति से भुगतान के लिए जोर दिया जा रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed