फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sugarcane in sugarcane price payment Mills made game

गन्ना मूल्य भुगतान में चीनी  मिलों ने कर दिया खेल

Sat, 18 Mar 2017 10:46 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नियमानुसार किसानों को नहीं किया 85 फीसदी भुगतान
डीएम ने तीन मिलों को जारी की शोकाज नोटिस

 किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान करने में बजाज ग्रुप की तीन मिलों गोला, पलिया और खंभारखेड़ा ने खेल कर दिया है। ऐसा तब हुआ है, जब जिला प्रशासन ने एसडीएम की देखरेख में चीनी को अभिरक्षा में ले रखा है। नियमानुसार चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि का 85 फीसदी हिस्सा किसानों को भुगतान दिया जाना था, लेकिन मिल प्रबंधन ने अधिकारियों की आंखों में धूल झोकते हुए करीब 49.35 करोड़ रुपये का दूसरे मदों में डायवर्जन कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर गन्ना आयुक्त ने इन मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जिस कड़ी में डीएम आकाशदीप ने संबंधित मिलों के अध्यासियों को शोकाज नोटिस दी है। साथ ही तीन दिन में भुगतान करने के आदेश दिए हैं। 
बता दें कि गन्ना मूल्य भुगतान में हीला-हवाली करने के चलते जिला प्रशासन ने बजाज ग्रुप की गोला, पलिया, खंभारखेड़ा के अलावा गोविंद शुगर मिल ऐरा की चीनी स्टाक को अपनी अभिरक्षा में लिया था। चीनी की निकासी एवं बिक्री संबंधित तहसील के एसडीएम, गन्ना विकास समिति के सचिव और मिल के अध्यासी के संयुक्त हस्ताक्षरों से की जाती है। बिक्री से प्राप्त कुल धनराशि का 85 फीसदी हिस्सा किसानों के भुगतान करने का प्राविधान है। इसके बावजूद किसानों को भुगतान न करके पलिया मिल ने 29.5 करोड़, गोला ने 5.85 करोड़ और खंभारखेड़ा मिल ने 14 करोड़ रुपये दूसरे मदों में उपयोग कर लिए। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम पलिया ने सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही गन्ना आयुक्त को दी गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गन्ना आयुक्त ने इन मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन दिन में गन्ना मूल्य भुगतान कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

-------
चार मिलों पर सबसे ज्यादा आठ अरब बकाया
जिले की नौ मिलों में सबसे ज्यादा चार मिलों पर गन्ना एक्ट (14 दिन से पूर्व तक) के मुताबिक आठ अरब पांच करोड़ 91 लाख 20 हजार रुपये बकाया है। गोला पर दो अरब 37 करोड़ 97 लाख 26 हजार, पलिया पर दो अरब 32 करोड़ 62 लाख 10 हजार, खंभारखेड़ा पर दो अरब तीन करोड़ 45 लाख 30 हजार और ऐरा मिल पर एक अरब 31 करोड़ 86 लाख 54 हजार रुपये बकाया है। खास बात यह है कि यह बकाया भुगतान के आंकड़े कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तीन मिलों ने नियमों को उल्लंघन करते हुए किसानों को देय भुगतान का दूसरे मदों में प्रयोग कर लिया है। इसके चलते तीनों मिलों के अध्याशियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है, जिसके साथ ही तीन दिन में भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने वाली मिलों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
-जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed